Reported By: न्यूज अड्डा डेस्क
Published on: Mar 17, 2022 | 10:28 AM
8114
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं-12वीं 2022 की परीक्षाएं 24 मार्च से आयोजित की जाएंगी. इसी बीच बोर्ड की तरफ से छात्रों का एडमिट कार्ड (UP Board 2022 class 10th and 12th Admit Card released:) जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो छात्र इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डिटेल्स देख सकते हैं. जो छात्र 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वो अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं. क्योंकि बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार सिर्फ स्कूलों को दिया गया है.
छात्रों को सलाह है कि वो स्कूलों से एडमिट कार्ड लेने के बाद नाम-पता और अन्य डिटेल्स चेक कर लें, अगर कोई गलती है तो उसमें सुधार करवा लें. ताकि एग्जाम में किसी प्रकार की दिक्कत न हो. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अक्सर एडमिट कार्ड में सूचना गलत होने से छात्रों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश में दिक्कत आती है.
एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों को किसी प्रकार दिक्कत न हो, इसलिए बोर्ड की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा. इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए छात्र अपनी समस्याओं का निदान कर सकेंगे. वहीं, बोर्ड के पेपर न लीक हो, इसलिए अधिकारियों को भी कई निर्देश दिए गए हैं.
हिन्दी – 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान – 26 मार्च 2022
चित्रकला/कम्प्यूटर – 28 मार्च 2022
संस्कृत/संगीत वादन – 29 मार्च 2022
वाणिज्य – 30 मार्च 2022
विज्ञान – 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी – 6 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान – 9 अप्रैल 2022
गणित – 12 अप्रैल 2022
हिन्दी – 24 मार्च 2022
संगीत गायन – 25 मार्च 2022
उर्दू/पंजाबी- 26 मार्च 2022
भूगोल/गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
चित्रकला/अर्थशास्त्र – 29 मार्च 2022
अंग्रेजी – 30 मार्च 2022
गणित प्रारंभिक /इतिहास – 31 मार्च 2022
जीवविज्ञान/शिक्षाशास्त्र/गणित – 4 अप्रैल 2022
कम्प्यूटर – 6 अप्रैल 2022
भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र – 7 अप्रैल 2022
संस्कृत – 9 अप्रैल 2022
समाजशास्त्र/रसायन विज्ञान – 11 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र – 12 अप्रैल 2022
आपको बता दें कि शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं. इस वर्ष 27,83,742 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल परीक्षा के लिए और 23,91,841 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं.
Topics: अड्डा ब्रेकिंग