News Addaa WhatsApp Group

UP Board Result 2022 Scrutiny: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, जानें- क्या है प्रॉसेस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2022  |  4:00 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP Board Result 2022 Scrutiny: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए इस तारीख तक करें आवेदन, जानें- क्या है प्रॉसेस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाओं का रिजल्‍ट घोषित कर दिया गया है. परीक्षाएं मार्च अप्रैल में आयो‍जित की गई थीं जिसमें 47 लाख से अधिक उम्‍मीदवार शामिल हुए थे. उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार 18 जून को बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट जारी किए हैं. जो उम्‍मीदवार परीक्षा में असफल हुए हैं, उनके पास अपनी कॉपियों के रीचेकिंग यानी स्‍क्रूटनी के लिए आवेदन करने का मौका है. इसके संबंध में विस्‍तृत नोटिस आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया गया है.

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

यूपी बोर्ड द्वारा जारी रिजल्‍ट से यदि कोई स्‍टूडेंट असंतुष्‍ट है तो उसे कॉपियों के रीचेकिंग के लिए अप्‍लाई करने का मौका है. हाईस्‍कूल और इंटरमीडिएट के छात्र स्‍क्रूटनी के लिए 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. जो छात्र 12 जुलाई तक अपनी कॉपियों की रीचेकिंग के लिए आवेदन करेंगे, उनकी कॉपियां दोबारा चेक की जाएंगी. लास्‍ट डेट के बाद स्‍क्रूटनी के लिए आवेदन स्‍वीकार नहीं किए जाएंगे.

UP Board Result Scrutiny: ऐसे कर सकेंगे आवेदन

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा.
स्‍टेप 2: अब स्‍क्रूटनी आवेदन के नोटिस को ओपन करें.
स्‍टेप 3: पूरी जानकारी चेक करें और हाईस्‍कूल या इंटरमीडिएट स्‍क्रूटनी का लिंक ओपन करें.
स्‍टेप 4: अब अपना 10 डिजिट का रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
स्‍टेप 5: फीस जमा करें और स्‍क्रूटनी का फॉर्म भर दें.

छात्रों को जिस पेपर के लिए कॉपी रीचेकिंग का आवेदन करना है, उसके लिए 500 रुपये प्रति पेपर की फीस जमा करनी होगी. फीस चालान के माध्‍यम से जमा की जाएगी. चालान जमा करने के बाद ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंट लेकर उसे रजिस्‍टर्ड डाक के माध्‍यम से 12 जुलाई तक संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा. अन्‍य सभी जानकारियां जारी नोटिस में चेक कर सकते हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking