News Addaa WhatsApp Group Join करें

‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 9, 2026  |  12:25 PM

914 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर ग्रामीण युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को कुशीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी आईडी कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, एटीएम कार्ड, मोहरें और प्रोटोकॉल से जुड़े कागजात सहित कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा व क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर विभिन्न सरकारी विभागों में फर्जी पहचान पत्र दिखाता है और ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को नौकरी, प्रमोशन या अन्य सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूल रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रविन्द्रनगर धूस और स्वाट टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 मार्च 2026 को पवन चौहान पुत्र रामबदन चौहान निवासी अवरवा, थाना कोतवाली हाटा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर खुद को आईएफएस अधिकारी बताता था। फर्जी पहचान पत्र के आधार पर प्रोटोकॉल तैयार कर ईमेल के माध्यम से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भेजता था, ताकि उसकी पहचान वास्तविक प्रतीत हो सके। इसके बाद वह ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को सरकारी नौकरी, प्रमोशन या अन्य लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे पैसे वसूलता था। बरामद फर्जी दस्तावेज, मोहरें और अन्य सामग्री इसी प्रकार की धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल की जाती थीं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक फर्जी आईडेंटीटी कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, तीन मोहर, एक इंकपैड, एक डायरी, दो मोबाइल फोन (रेडमी व लावा) तथा दो प्रोटोकॉल पेपर बरामद किए हैं।।इस मामले में थाना रविन्द्रनगर धूस में मु0अ0सं0 033/2026 के तहत धारा 204, 318(2), 319(2), 318(4), 336(2), 338, 336(3) व 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी (थाना रविन्द्रनगर धूस), प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह (स्वाट टीम), उपनिरीक्षक शन्नी दूबे (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक राहुल कुमार राय, उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार यादव सहित थाना रविन्द्रनगर धूस व स्वाट टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म
मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख की साइबर ठगी का खेल खत्म

कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…

नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर
नेपाल से कुशीनगर पहुंची 40 लाख की अफीम, कसया पुलिस-एएनटीएफ ने दबोचा तस्कर

कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…

लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत
लेखपाल संघ ने नवागत उपजिलाधिकारी का किया स्वागत

हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking