News Addaa WhatsApp Group

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कुशीनगर एयरपोर्ट हुआ भब्य स्वागत 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2022  |  8:43 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कुशीनगर एयरपोर्ट हुआ भब्य स्वागत 
  • कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित -उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बुधवार को  कुशीनगर एयरपोर्ट पर आगमन हुआl उप मुख्यमंत्री पाठक देवरिया जनपद के पथरदेवा में आयोजित त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिये लखनऊ से कुशीनगर एयरपोर्ट आगमन हुआ। 

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक पडरौना मनीष जायसवाल,  विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक देवरिया सदर डॉ0 शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम,  पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र व अन्य भाजपा नेताओं ने किया।पत्रकारों से वार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर जनपद उनके हृदय में है। यह भगवान बुद्ध की धरती है शांति का संदेश पूरी दुनिया में यहां से जाता है। कुशीनगर के चतुर्मुखी विकास  व सर्वश्रेष्ठ विकास के लिए सरकार कृत संकल्पित है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जो भी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उस पर कार्य किया जाएगा।  जो भी कार्य हैं वे समय-सीमा में पूरे हों उसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा हैl  हर परिस्थिति में कुशीनगर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने के लिए वे संकल्पित है। जो भी दुश्वारियां है उसका निराकरण करेंगे।एयरपोर्ट के बंद परिचालन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि अधिकारियों से वार्ता चल रही है तथा भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से कल ही वे इस संदर्भ में फोन पर वार्ता कर समस्या का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। उन्होनें कहा हवाई यातायात शीघ्र  प्रारम्भ किया जाएगा।इस मौके पर जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी व सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking