News Addaa WhatsApp Group

UP: करनी थी लव मैरिज, पहुंच गए जेल, जानें प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कैसे की चोरी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  11:14 AM

724 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: करनी थी लव मैरिज, पहुंच गए जेल, जानें प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कैसे की चोरी

उत्तर प्रदेश के बांदा से चोरी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया. दोनों चुराए हुए गहनों को बेचकर लव मैरिज करना चाहते थे, लेकिन पकड़े गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

यह मामला बदौसा थाना क्षेत्र का है, जहां पर प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर से सोने और चांदी के गहनों को चुरा लिया. पुलिस ने दोनों को जेवर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल कुछ दिन पहले प्रेमिका के भाई ने घर में चोरी की शिकायत थाना में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा. घर में चोरी किसी चोर ने नहीं बल्कि घर की ही बेटी ने की.

पुलिस के मुताबिक लड़की के परिजन एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. तभी लड़की ने अपने प्रेमी के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था. लड़की ने जमीन में गड़े जेवर निकाले और प्रेमी को दे दिए. पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि वो इन जेवरों को बेचकर शादी करने के लिए भागने की फिराक में थे. पुलिस ने चोरी के जेवर बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इस मामले में ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि बदौसा थाना में कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना सामने आई थी. जिसमें मामला दर्ज करने के बाद टीम लगाई गई थी. पूरे घटना में जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक तो वादी के परिवार की है दूसरा पड़ोस के रहने वाला है. इन दोनों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया. दोनों को जेल भेजा दिया है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking