News Addaa WhatsApp Group

UP: हिंदू पक्ष ने किया सर्वे के दौरान 12 फीट 8 इंच लंबा शिवलिंग मिलने का दावा, तस्वीरें आईं सामने-देखिए इस वीडियो को

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2022  |  11:16 AM

490 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: हिंदू पक्ष ने किया सर्वे के दौरान 12 फीट 8 इंच लंबा शिवलिंग मिलने का दावा, तस्वीरें आईं सामने-देखिए इस वीडियो को

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में चले सर्वे के तीसरे दिन टीम को शिवलिंग मिला जिसकी अब तस्वीरें सामने आयी हैं. हिंदू पक्ष द्वारा बताया गया कि नंदी की मूर्ती के पास के कुएं की पड़ताल की गई थी जहां 12 फीट का शिवलिंग मिला जिसके बाद अब कोर्ट ने आदेश जारी कर शिवलिंग के आसपास जाने पर रोक लगा दी है.

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

देखे वायरल वीडियो!

हिंदू पक्ष ने शिवलिंग की तस्वीरों को साझा कर दावा किया है कि ये तस्वीरें ज्ञानवापी मस्जिद में कुएं के अंदर के शिवलिंग की हैं. बता दें, इलाके को वाराणसी कोर्ट के आदेश के बाद सील कर दिया है. वहीं, तीन दिन चले सर्वे में गुंबद से लेकर तहकाने और पश्चिमी दीवारों की वीडियोग्राफी हुई है जिसे मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा.

12 फीट 8 इंच का शिवलिंग मिला- हिंदू पक्ष के वकील

हिंदू पक्ष के वकील ने शिवलिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाने में 12 फीट 8 इंच का शिवलिंग मिला है. उन्होंने कहा कि शिवलिंग नंदीजी के सामने है जहां पूरा पानी निकालकर देखा गया. वकील ने बताया कि पड़ताल के दौरान जब शिवलिंग देखा गया तो आसपास के लोग झूम उठे और उन्होंने हर-हर महादेव के नारे लगाए.

ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में हो सकती है देरी: बता दे, ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट में देरी हो सकती है. ऐसे में ज्ञानवापी मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट आज कोर्ट में पेश हो पाना मुश्किल लग रहा है. सूत्रों के मुताबिक जिला अदालत में आज सर्वे रिपोर्ट पेश होने की उम्मीद कम है. सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में अभी 2 दिन वक्त लग सकता है. कोर्ट कमिश्नर आज अदालत से वक्त मांग सकते हैं. वहीं, ज्ञानवापी की लड़ाई अब देश की सबसे बड़ी अदालत में पहुंच गई है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking