News Addaa WhatsApp Group

UP: बिना FIR किसी भी व्यक्ति को थाने नहीं बुला सकती पुलिस इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2022  |  10:47 AM

1,106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: बिना FIR किसी भी व्यक्ति को थाने नहीं बुला सकती पुलिस इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश! पढ़े पूरी खबर

एक शिकायती पत्र मात्र से अब कोई भी पुलिसकर्मी बिना थानेदार की जानकारी के किसी को थाने नहीं बुला पाएगा. हाई कोर्ट ने इस मामले में स्पष्ट आदेश देते हुए गृह विभाग को निर्देश जारी करने का आदेश दिया है. अमूमन एक सादा पेज की एप्लीकेशन पर बिना एफआईआर दर्ज हुए ही थाने का सिपाही-दरोगा पूछताछ के नाम पर किसी को भी बुला लेते है.

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

अब पुलिस कर्मियों की इस आदत पर कानून का डंडा चलेगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस अरविंद मिश्रा और मनीष माथुर की खंडपीठ ने एक मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट आदेश दिया है कि राज्य व उसकी संस्थाओं को अब निर्देश देना जरूरी है कि यदि किसी थाने में कोई आवेदन या शिकायत दी जाती है जिसमें जांच की आवश्यकता होती है और आरोपी की उपस्थिति होनी है तो सीआरपीसी के प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाए. ऐसे व्यक्ति को लिखित नोटिस तामील की जाए.

हाई कोर्ट ने कहा, ‘यदि उसमें कोई जांच अधिकारी नहीं है तो अधीनस्थ पुलिस अधिकारी को ऐसा नोटिस या समन जारी करने से पहले थाना प्रभारी की अनुमति लेने की आवश्यकता होगी. थाना प्रभारी की अनुमति के बिना अधीनस्थ पुलिस कर्मी किसी को मौखिक रूप से थाने नहीं बुला सकता.’

महज पुलिस अधिकारियों के मौखिक आदेश पर किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता और गरिमा को हवा में नहीं उड़ाया जा सकता. दरअसल, हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सावित्री व रामविलास के तरफ से उनकी बेटी के द्वारा दायर की गई प्रत्यक्षीकरण याचिका पर हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया है.

बेटी ने गुहार लगाई थी कि उसे व उसके माता-पिता को लखनऊ के महिला थाने में मौखिक रूप से बुलाया जा रहा है, जिस पर सुनवाई करने के बाद हाई कोर्ट ने यह निर्देश दिया कि जब बिना केस दर्ज किए या बिना प्रभारी की अनुमति के किसी भी व्यक्ति को मौखिक आदेश देकर पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता. हाई कोर्ट ने इस मामले में आदेश देते हुए उत्तर प्रदेश के गृह विभाग को निर्देश दिया है. इस संबंध में पुलिस को विस्तृत निर्देश जारी किए जाएं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking