News Addaa WhatsApp Group

UP: सपा विधायक ने ब्लॉक प्रमुख को 4 महीने से बना रखा था बंधक, पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 20, 2022  |  9:31 AM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सपा विधायक ने ब्लॉक प्रमुख को 4 महीने से बना रखा था बंधक, पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनाव के बाद से बस्ती में बेहद चर्चित ब्लाक प्रमुख के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार देर रात पुलिस ने बस्ती सदर से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के विधायक महेन्द्र नाथ यादव के आवास से ब्लाक प्रमुख, ब्लाक प्रमुख की पत्नी तथा उनके चार बच्चों को बरामद किया है। इनको चार महीने पहले अगवा किया गया था और इस मामले में महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज किया गया था।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

बस्ती के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा बस्ती सदर से नवनिर्वाचित विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ अपहरण के मामले में शिकंजा कसा है। पुलिस ने देर रात करवाली थाना क्षेत्र में उनके आवास पर दबिश देने के बाद ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, राजकुमार की पत्नी तथा चार बच्चों को छुड़ाया है। पुलिस ने इन सभी को महेन्द्र नाथ यादव के कब्जे से छुड़ाया है। पुलिस ने रात में जब दबिश दी, उस समय विधायक महेन्द्र नाथ यादव आवास में मौजूद थे। विधायक के आवास पर कई थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश दी थी।

सपा विधायक महेंद्र नाथ यादव के आवास पर आधीरात को पुलिस ने छापा मारकर घर मे बंधक बना कर रखे गए बहादुरपुर के प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चों को मुक्त करा लिया। छापे के समय विधायक महेंद्र नाथ यादव भी घर में मौजूद थे। ब्लॉक प्रमुख रामकुमार, उनकी पत्नी व चार बच्चे को चार महीने से बंधक बनाया गया था। सभी महेंद्र यादव के घर में थे और इन पर 24 घंटे सख्त पहरा था। प्रमुख के साले ने कल रात में ही कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी आधार पर पुलिस ने विधायक के आवास पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कलवारी कोतवाली पुरानी बस्ती और लालगंज थाने की पुलिस फोर्स शामिल रही। प्रमुख और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पुलिस टीम रात में ही चली गई।

रामकुमार भाजपा के समर्थन से बहादुरपुर के प्रमुख बने थे । दो महीने के बाद सपा जिलाध्यक्ष ने उनको अपनी पार्टी में शामिल कराकर भाजपा को तगड़ा झटका दिया था। सबको लग रहा था कि प्रमुख ने अपनी इच्छा से पार्टी बदली है, लेकिन शुक्रवार की रात में एक फोन ने पूरे खेल को उजागर कर दिया। एएसपी का कहना है कि प्रमुख ने कल मौका पाकर फोन से अपने बंधक बनाए जाने की जानकारी अपने साले को दी थी। साले ने इसी आधार पर कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चों को विधायक आवास पर छापा मारकर बरामद कर लिया गया है। सोमवार को प्रमुख, उनकी पत्नी व बच्चों का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ बस्ती के बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख के अपहरण के मामले में केस दर्ज किया गया था। ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार ने कलवारी थाने में विधायक महेन्द्र नाथ यादव के खिलाफ प्रमुख के अपहरण केस दर्ज कराया था। पुलिस ने ब्लाक प्रमुख को सपा विधायक के घर से सकुशल बरामद किया। जिस समय पुलिस की कई टीमों ने छापा मारा, उस समय सपा विधायक महेन्द्र नाथ यादव भी आवास में थे। ब्लाक प्रमुख के साथ उनके परिवार के लोगों को लेकर पुलिस विधायक के आवास से ले गई। आरोप है कि विधायक ने ब्लॉक प्रमुख रामकुमार और उसकी पत्नी तथा चार बच्चों को अपहरण किया था। ब्लाक प्रमुख राजकुमार चार महीने से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महेन्द्र नाथ यादव के शिकंजे में थे। बस्ती सदर से समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक महेन्द्र नाथ यादव समाजवादी पार्टी के बस्ती के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके आवास पर फोर्स तैनात है। महेन्द्र यादव सपा के जिला अध्यक्ष भी है। वह विधानसभा चुनाव में सदर से विधायक चुने गए हैं।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking