News Addaa WhatsApp Group

UP: चारबाग स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2021  |  10:21 AM

679 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: चारबाग स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतरी!

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां चारबाग स्टेशन के पास एक ट्रेन डिरेल हो गई और दो डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में अबतक किसी के घायल होने की खबर नहीं है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से जयनगर जाने वाली 04674 एक्सप्रेस ट्रेन डिरेल हुई है. हादसे के तुरंत बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और मौके पर अधिकारियों ने पहुंचकर हालात पर काबू पाया.

उत्तर रेलवे के DRM के मुताबिक, “किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है. ट्रेन को चलाने की व्यवस्था की जा रही है, घटना सुबह 7:40 बजे की है. हादसे के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित की जा रही है.”

आपको बता दें कि उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और घना कोहरा भी है. यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों में कई सड़क हादसे देखने को भी मिले हैं. गाजियाबाद-मेरठ के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीते दिनों ही कोहरे के कारण काफी गाड़ियां आपस में भिड़ गई थीं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking