News Addaa WhatsApp Group

UP: थानों में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर रहेगी सरकार की सख्‍त नज़र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 18, 2021  |  8:50 AM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: थानों में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर रहेगी सरकार की सख्‍त नज़र
  • थानों में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर रहेगी सरकार की सख्‍त नज़र
  • CM योगी ने ज्‍यादा शिकायतें आने पर थानेदार को सस्‍पेंड करने का दिया निर्देश

गोरखपुर | जनता दर्शन में एक के बाद एक थानों एवं तहसील कर्मियों के खिलाफ आ रही शिकायतों को सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी नाराज दिखे। उन्होंने डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को निर्देश दिया कि जिन थानों के खिलाफ ज्यादा शिकायतें आ रही, उनके एचएचओ को निलंबित किया जाए। जिन तहसीलों से ज्यादा शिकायत मिल रही जिम्मेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

बुधवार को हिन्दू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान सीएम काफी नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि सभी थानों में गंभीरता के साथ लोगों की शिकायतें सुनी जाएं। उनका समाधान किया जाए, निस्तारण करते समय ध्यान रखे कि शिकायत करने वाला कार्रवाई से संतुष्ट हो। उन्होंने तहसीलों में राजस्व कर्मियों के अनुपलब्धता पर भी डीएम को निर्देश दिए। कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल लोगों की समस्याएं सुनें। पैमाइश संबंधी मामलों को तेजी से निपटाया जाए। जन सुनवाई के लिए समय निर्धारित कर लोगों की समस्याओं का निदान करें। असल में बुधवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष काफी लोगों ने थानों एवं तहसीलों के खिलाफ शिकायत की। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान शिकायत के बाद भी थाने और तहसील से नहीं हो रहा।
*ग्राम सभा की जमीन पर कर रहे प्लांटिंग;*

जनता दरबार में पहुंचे खोराबार क्षेत्र के ग्राम सभा लालपुर टीकर के ग्राम प्रधान बृजभूषण यादव ने सीएम योगी को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों द्वारा ग्राम सभा की जमीन पर प्लांटिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम को बताया कि ग्राम सभा के पूरब सीवान पर स्थित गाटा संख्या 673 नाला के रूप में दर्ज है। लेकिन हक्काबाद के काश्तकार कुछ भू माफियाओं के साथ मिल कर भूमि पर प्लांटिंग कर बेच रहे हैं। इन लोगों ने ग्राम सभा के नाला की भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। मांग किया कि भूमि गाटा संख्या 673 को चिह्नित कर सीमांकन कराया जाए। ताकि पूर्व की भांति नाले की शक्ल में पुर्नजीवित कराया जाए। यह भी बताया कि दोनों ग्राम के कानूनगो अलग-अलग हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विश्वास दिलाया कि ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking