News Addaa WhatsApp Group

UP: सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाएगी योगी सरकार, जारी किया ये आदेश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2021  |  11:17 AM

1,510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाएगी योगी सरकार, जारी किया ये आदेश

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों (Religious Places) के नाम पर अवैध कब्जा (Encroachment) को लेकर अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. गृह विभाग ने इस संबंध में सभी मंडालायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शासन को इस संबंध में रिपोर्ट देने को कहा गया है. गृह विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा है कि 14 मार्च तक बताएं कि उन्होंने कितने धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से हटाया. यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी की तरफ से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है.

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

धार्मिक स्थलों के नाम पर अवैध कब्जा को लेकर सख्ती

शासन की तरफ से लिखा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार ने ये निर्देश जारी किए हैं. इसमें सार्वजनिक सड़कों, गलियों, फुटपाथों, सड़कों के किनारों, लेन आदि पर धार्मिक प्रकृति की किसी भी संरचना के निर्माण पर रोक लगाई जाएगी. साथ ही 1 जनवरी 2011 अथवा उसके बाद के ऐसे निर्माण तत्काल हटाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. 1 जनवरी 2011 के पहले के ऐसे निर्माण योजनाबद्ध तरीके से संबंधित धार्मिक संरचना के अनुयायियों द्वारा निजी भूमि पर स्थानांतरित किए जाएंगे.

14 मार्च तक रिपोर्ट देना होगा

बता दें कि योगी सरकार के निर्देश के बाद अब सड़क किनारे धार्मिक स्थलों के नाम पर लिए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे. इस मामले पर सभी जिलाधिकारियों से 14 मार्च तक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें जिले के अधिकारियों को ये बताना होगा कि आदेश के बाद कितने सार्वजनिक स्थलों को धार्मिक अतिक्रमण से खाली करवाया गया.
शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दिनांक 10.06. 2016 या उसके बाद संबंधित तहसीलों, जिलों के जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों तथा क्षेत्राधिकारियों, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जिले के संबंधित अधिकारी, जो सड़कों (राजमार्गों सहित) अनुरक्षण के लिए जिम्मेदार हैं उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि सार्वजनिक सड़कों (राजमार्गों सहित) गलियों, फुटपाथों, लेन आदि पर किसी भी धर्म संप्रदाय जाति वर्ग आदि से संबंधित कोई धार्मिक संरचना या निर्माण कर के अतिक्रमण ना किया जाए. निर्देशों में यह भी कहा गया है कि यदि इसमें कोई विचलन अथवा अवज्ञा होती है तो इसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे. इन आदेशों की अवज्ञा जानबूझकर माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना होगी, जो आपराधिक अवमानना मानी जाएगी.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking