खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के कालीमंदिर परिसर में सोमवार को जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के अध्यक्ष संत पंकज महाराज ने लोगों को शाकाहार, सदाचार, मद्यनिषेध का संदेश दिया। इस दौरान आस पास के जयगुरुदेव भक्तों की भीड़ जुटी।
सोमवार को सत्संग में संत पंकज महराज ने कहा कि सौभाग्य से परमात्मा के आशीर्वाद से हम सबको देव दुर्लभ मनुष्य शरीर मिला है। समय रहते जीवात्मा के कल्याण के बारे में विचार करें। यदि मनुष्य संतों के सदवचनों का आत्मसात करे तो आने वाले बुरे समय से बच सकता है। हमारे गुरू बाबा जयगुरुदेव महाराज ने कहा है कि मानव को सदैव अपने भीतर के मंदिर में मौजूद भगवान का पूजा करनी चाहिए। इसके लिए मन और शरीर दोनों के शुद्धिकरण की आवश्यकता होती है। लोग भौतिक सुख के साथ मांस मदिरा का सेवन कर सुख प्राप्त करते हैं। जो बाद में विवाद का कारक बन अशांति फैलता है। मानव को सदैव मांस और मदिरा से दूर रहना चाहिए। जयगुरुदेव नाम का सुमिरन मात्र से मन शुद्ध हो जाता है। उन्होंने लोगों को 11 से 15 जुलाई तक मथुरा में आयोजित होने वाले गुरुपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
इस अवसर पर विधायक विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी, सवरुं चौधरी, सुरेश चौरसिया, रामश्री चौहान, उमेशचंद गुप्ता, दशरथ गुप्ता, मोहनलाल, रामधनी, जोखन गुप्ता ब्लाक उपाध्यक्ष, जवाहर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…