Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

विधायक ने उठाया विधानसभा में किसानों का मुद्दा, सर्किल रेट से चार गुना मुल्य का हो भुगतान

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 18, 2024, 5:36 PM IST • अब तक 371 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। विधायक मोहन वर्मा ने ढाढा मिल द्वारा किसानों के जमीन को अधीग्रहित की जा रही का मुद्दा सदन में उठाया ।

विधायक मोहन वर्मा ने नियम 301 में ढाढा मिल से संबंधित किसानों का मुद्दा सदन में उठाया विधायक ने सदन में कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में एक मात्र संचालित न्यू इंडिया सुगर मिल के द्वारा पूर्व में अधिग्रहित की गयी जमीन पर एथनाॅल की फैक्ट्री स्थापित की जा रही है । जिसमें किसानों ने 1 दिसंबर 2024 के सर्किल रेट से 4 गुना मुआवजा तथा जितने किसानों की जमीन एथनाॅल फैक्ट्री के लिए अधिग्रहित की जा रही है उनको मिल में पर्मानेंट नौकरी की व्यवस्था किया जाए व किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हो की मांग सदन में प्रमुखता से रखा ।

Advertisement

विधायक मोहन वर्मा ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते कहा मैं भी एक किसान परिवार से आता हूॅ । भाजपा की सरकार किसान हितैषी है तथा ढाढा ग्राम हरपुर में किसानों के साथ अविलंब न्यायोचित कार्यवाही किया जाना चाहिए ।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi