News Addaa WhatsApp Group

विधायक पी.एन पाठक ने सामुदायिक भवन समेत सीसी रोड,स्मृति द्वार का किया लोकार्पण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 20, 2025  |  6:53 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक पी.एन पाठक ने सामुदायिक भवन समेत सीसी रोड,स्मृति द्वार का किया लोकार्पण
  • क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता है, भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए है समर्पित- पी.एन पाठक, विधायक कुशीनगर

कसया। सोमवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित एक सामुदायिक भवन, सीसी सड़क समेत स्मृति द्वार का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने लगभग 26.94 लाख की लागत से हुए निर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। उक्त गांवों में समारोह पूर्वक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगो ने विधायक को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने...

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने सोमवार को बोहरापुर में राम जानकी मंदिर के पास 9.74 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया उसके उपरांत ग्राम पंचायत धर्मपुर खुर्द में पीच रोड से अनिल पांडेय के घर जाने वाले मार्ग तक 9 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड व दिघवा बुर्जुग स्थित 4.20 लाख की लागत से निर्मित पंडित द्वारका प्रसाद स्मृति द्वार का लोकार्पण विधायक पी.एन पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।

कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य हो रहे हैं।क्षेत्र का विकास सर्वोच्य प्राथमिकता है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है।प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में बनी सरकार विश्व पटल पर भारत को मजबूती मिली है, तो मुख्यमंत्री योगी की सरकार ने प्रदेश के विकास में कई योजनाएं संचालित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप राव, आद्या पांडेय, अमरजीत कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, अवर अभियंता पी.एन मिश्रा,दीपक सिंह, अमरनाथ कुशवाहा, दिनेश सिंह, किनरेश चौबे, रितेश दुबे, दीपू पांडेय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व
होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड — 6 करोड़ से ज्यादा का राजस्व

कुशीनगर। होली के रंगों के बीच इस बार कुशीनगर में शराब की बिक्री ने…

आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल
आर्टिका कार और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दुसरा साथी घायल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । होली के दिन तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में…

पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर
पुलिस लाइन में होली का रंग: डीएम–एसपी संग पुलिसकर्मियों ने उड़ाया गुलाल, ढोल की थाप पर झूमे अफसर

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में होली का रंग पुलिस लाइन में भी खूब जमकर बरसा।…

होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking