News Addaa WhatsApp Group Join करें

विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई संपन्न

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Dec 23, 2024  |  7:22 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विकास खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। स्थानीय क्षेत्र के लघु माध्यमिक विद्यालय सुधियानी में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में खण्ड स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीण लीग खेल – कूद विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया I सफल खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया I

आपके लिए और..- जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

ज्ञात हो कि 23 दिसंबर सोमवार को विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय सुधियानी के प्रांगण में एक दिवसीय आयोजित खेल का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख कप्तानगंज विशाल सिंह के प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया I खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख विशाल सिंह के प्रतिनिधि ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय से उपस्थित लोगों को अवगत कराते हुए खिलाडियों को आपसी भाईचारे के रुप में खेल को खेल कर अपने प्रतिभा को निखारने की बात कही I

सौ मीटर के सब जूनियर दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम अमृता याद प्रथम, द्वितीय,रेशमा और तृतीय स्थान पर महक रही तथा बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अमित, द्वितीय स्थान पर मंजीत कन्नौजिया और तृतीय स्थान पर साहिल कन्नौजिया बाजी मारी I इसी प्रकार आठ सौ मीटर के सब जूनियर बालक वर्ग के दौड़ में प्रथम में अमित गोंड, द्वितीय गोविंद तथा तृतीय स्थान पर मनीष कन्नौजिया रहे I जूनियर बालक वर्ग में प्रथम सत्यम पांडेय, द्वितीय अतुल यादव एवं तृतीय स्थान पर अनूप उपाध्याय ने अपना पांव जमा लिया I प्रतियोगिता में आयोजित सब जूनियर,जूनियर,सीनियर बालक/बालिका वर्ग के विभिन्न खेलों में खिलाडियों ने प्रतिभाग किया I इस कार्यक्रम में कुश्ती, वालीबाल, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कबड्डी, बैडमिंटन आदि खेलों का अयोजन रहा I

कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के प्रतिनिधि आदित्य कुमार चन्द द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण व बैज लगाकर स्वागत किया गया I इस प्रतियोगिता में विकास खण्ड के विभिन्न गांवों के खिलाड़ी प्रतिभाग किए थे I प्रतियोगिता को संपन्न कराने में ब्लाक कमांडर मोतीलाल ,आनंद तिवारी,श्याम मिलन,रामेश्वर कुशवाहा सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही I

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking