News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 20, 2024  |  7:03 PM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया) ट्रेनिंग सेंटर काशीपुर में तैनात मुक्केबाजी कोच सिकंदर पटेल से बाक्सिंग सीख रहे कुशीनगर जनपद के ग्राम पंचायत मठिया जयकिशुन पोस्ट पांडेय देवरिया निवासी अशोक यादव के पुत्र विमलेश यादव ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ग्रेटर नोएडा में बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया, स्पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (साई) तथा आरईसी के संयुक्त तत्वावधान में देश स्तर के आरइसी टैलेंट हंट -1 प्रतियोगिता का आयोजन गत 1 सितंबर से 7 सितंबर तक हुआ था। प्रतियोगिता में देशभर से 2400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। 13 वर्षीय विमलेश ने 43 किग्रा भार वर्ग में यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी को 5-0 से हराया। दूसरे व तीसरे मुकाबले में क्रमशः दिल्ली व आगरा के खिलाड़ियों को 4-1 व 4-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दुर्भाग्यवश सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाड़ी ने विमलेश को 3-1 से पराजित कर दिया। लेकिन विमलेश ने प्रदेश के लिए कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।

विमलेश की सफलता पर कोच धीरेंद्र सिंह, नीतिश कुमार, मोहम्मद आजम, पंकज आदि ने शुभकामना दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking