News Addaa WhatsApp Group

विशुनपुरा: न्याय नही मिलने पर 27 दिसंबर से अपने कुँनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठेगी महिला कर्मी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2023  |  3:39 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: न्याय नही मिलने पर 27 दिसंबर से अपने कुँनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठेगी महिला कर्मी

जटहा बाजार/कुशीनगर । विशुनपुरा विकास खण्ड के पटेरा खुर्द गांव में बने सामुदायिक शौचालय पर केयर टेकर के पद पर कार्य कर रही महिला ने गांव के प्रधान व सचिव पर साजिश के तहत उसे हटा कर दूसरे की नियुक्ति करने तथा उसके मानदेह भी नही देने का आरोप लगाते हुए मुख्य मंत्री के जन सुनवाई पोर्टल सहित जिलाधिकारी कुशीनगर,पुलिसअधीक्षक,डीपीआरओ,खण्ड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया को प्रार्थना पत्र सौप न्याययोचित कार्यवाही की मांग की है अन्यथा की स्थिति में आगामी 27 दिसम्बर से उक्त शौचालय परिसर में अपने कुँनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

उक्त गांव निवासिनी महिला अमरुन नेशा ने उक्त सभी को अपने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह गांव में संचालित माँ काली महिला स्यंम सहायत समूह की सदस्य है तथा गांव के शौचालय पर 18 अप्रैल 2021 में उसकी नियुक्ति केटर टेकर के पद पर हुई तथा उसने 16 सितम्बर 2022 तक उस पद पर कार्य भी किया।ततपश्चात ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा साजिश के तहत उसके जगह पर एक दूसरी महिला की नियुक्ति कर दी गई जो ग्राम सभा की वर्तमान में सदस्य भी है।इतना ही नही उक्त लोगो ने मेरे मानदेह को भी नही दिया है और जब भी मैं अपने मानदेह के विषय मे बात करती हूं तो उक्त सभी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देते है। उक्त लोगो के इस कृत से मेरे परिवार का भरण पोषण नही हो पा रहा है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking