कुशीनगर। जनपद के विशुनपुरा पुलिस ने शुक्रवार को पचहत्तर पेटी अवैध देशी शराब के साथ दो तस्करों को उस समय पकड़ा है,जब वह शराब की खेप ऊंचे कीमत में बेचने के लिए बिहार राज्य ले जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा रामसहाय चौहान को जरिए मुखबीर की माध्यम से सूचना मिली की शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार जा रहें। जिसपर पुलिस ने मौके पर सुग्रीव प्रसाद के घर नगर पंचायत दुदही नौका टोला के पास छापे मारी कर पचहत्तर पेटी अवैध शराब के साथ दो शराब तस्कर अशोक प्रसाद पुत्र रंगी निवासी नगर पंचायत दुदही नौका टोला थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर,जवाहिर बैठा पुत्र रामनाथ निवासी धर्मपुर पर्वत थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए शराब तस्करों ने पुलिस की पुछताछ में बताया कि यह शराब हम लोग अपने घर में छुपा कर रखे थे और रात्रि में वाहन बुलाकर इसको चुपके से बिहार ले जाकर अधिक मुल्य पर बेच देते। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर पुलिस उनके विरूध्द थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 319/2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पूरी पुलिस टीम को दस हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान प्रभारी महिला उपनिरीक्षक ललिता वर्मा कांस्टेबल रत्नाकर सिंह विवेक पटेल दीपचन्द चौहान धर्मेन्द्र सिंह शमीम सत्यम राय अगंद यादव शामिल रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…