News Addaa WhatsApp Group

विशुनपुरा: बीडीओ व डीपीआरओ के आश्वासन पर महिला कर्मी ने किया आमरण अनशन समाप्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 27, 2023  |  4:57 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विशुनपुरा: बीडीओ व डीपीआरओ के आश्वासन पर महिला कर्मी ने किया आमरण अनशन समाप्त

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। विशुनपुरा विकास खण्ड के पटेरा खुर्द गांव में अपने हक के लिए कुँनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठी सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर पद की महिला कर्मी का अनशन बैठने के तीन घण्टे के अंदर ही खण्ड बिकास अधिकारी व डीपीआरओ कुशीनगर ने मौके पर पहुच एक सप्ताह के भीतर कार्यवाई का आश्वासन देकर तुड़वाया।

उक्त गांव की महिला केयर टेकर अमरुन नेशा ने मुख्य मंत्री के जन सुनवाई पोर्टल सहित जिलाधिकारी कुशीनगर,पुलिस अधीक्षक,डीपीआरओ,खण्ड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया अपने दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह गांव में संचालित माँ काली महिला स्यंम सहायत समूह की सदस्य है तथा गांव के शौचालय पर 18 अप्रैल 2021 में उसकी नियुक्ति केटर टेकर के पद पर हुई तथा उसने 16 सितम्बर 2022 तक उस पद पर कार्य भी किया।ततपश्चात ग्राम प्रधान व सचिव साजिश के तहत उसके जगह पर एक दूसरी महिला की नियुक्ति कर दी गई जो ग्राम सभा की वर्तमान में सदस्य भी है।इतना ही नही उक्त लोगो ने मेरे मानदेह को भी नही दिया गया और जब भी मैं अपने मानदेह के विषय मे बात करती हूं तो उक्त सभी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देते है।जिससे मेरे परिवार का भरण पोषण नही हो पा रहा है। साथ उसने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया था कि यदि अतिशीघ्र उसे न्याय नही मिला तो वह अपने कुँनवे के साथ 27 दिसम्बर से आमरण अनशन बैठेगी।

जिसके क्रम में वह बुद्धवार सुबह से अपने कुँनवे के साथ आमरण अनशन पर बैठी थी कि डीपीआरओ कुशीनगर व बीडीओ विशुनपुरा 3 घण्टे के अंदर ही मौके पर पहुच उक्त महिला को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाई का आश्वासन देते हुए अनशन तोड़वाया।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking