कसया, कुशीनगर। विश्व गौरैया दिवस के पूर्व संध्या पर गुरुवार को कसया स्थित कलश गेस्ट हाउस में रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण के लिए ठोस पहल करना रहा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा गौरैया संरक्षण हेतु कृत्रिम घोंसलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी के सदस्य नगर के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के द्वार पहुंचे और उन्हें कृत्रिम घोंसले भेंट किए। इनमें नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल, अग्ग महापंडित भदंत महेंद्र थेरो, बुद्धा पीजी कॉलेज कुशीनगर के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद मोहन मिश्रा तथा प्रख्यात कवि दिनेश तिवारी ‘भोजपुरिया’ प्रमुख रूप से शामिल रहे।
नगर पालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली ने अपने संबोधन में कहा कि गौरैया के संरक्षण के लिए हमें उसके अनुकूल वातावरण तैयार करना होगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कृत्रिम घोंसले लगाएं तथा पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना और पानी की व्यवस्था करें।
क्लब के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। गौरैया की घटती संख्या गंभीर चिंता का विषय है, जिसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। वहीं, क्लब के सचिव अजय सिंह ने बताया कि रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को गौरैया संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया और उन्हें अपने घरों एवं खुले स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि यह पहल गौरैया संरक्षण में एक सकारात्मक और प्रभावी भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, अखिलेश शर्मा, सत्येंद्र राय, मनीष सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…
हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के…
तमकुहीराज , कुशीनगर।राजनीतिक और सांस्कृतिक समागम के साथ वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में होली…
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…