News Addaa WhatsApp Group

हवा का रुख भांप रहे वोटर,वोटरों की खामोशी ने सियासी दलों की बढ़ाई चिंता ।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 11, 2022  |  3:06 PM

968 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हवा का रुख भांप रहे वोटर,वोटरों की खामोशी ने सियासी दलों की बढ़ाई चिंता ।

सुकरौली/कुशीनगर।जैसे जैसे हाटा विधानसभा के चुनाव की तिथि नजदीक आ रही हैं वैसे ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियो तथा उनके समर्थकों में बढ़ रही बैचनी उनके चेहरों पर साफ देखी जा सकती है।सभी अपने चयनित क्षेत्रों में जाकर लोक लुभावने वादे करते हुए आमजन से अपने पक्ष में वोट डालने की हरसंभव अपील कर रहे हैं। गली चौराहे पर चुनावी सरगर्मियां की चर्चा के मद्देनजर प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल प्रत्याशियों के चुनाव में आने से प्रमुख पार्टियों की बेचैनी बढ़ गई है।

बताते चलें कि हाटा विधानसभा में भाजपा ने मोहन वर्मा सपा ने रणविजय सिंह बसपा ने शिवांग सिंह कांग्रेस में अमरेंद्र प्रताप मल्ल आम आदमी पार्टी ने मोनिका तिवारी को मैदान में पार्टी का चिन्ह देकर उतारा है लेकिन इन सब प्रमुख पार्टियों के अलावा निर्दल प्रत्याशी रविश सिंह सहित अन्य इन पार्टियों का खेल बिगाड़ने में सक्षम दिखाई दे रहे हैं अब आगामी 3 मार्च को होने वाले मतदान दिवस पर किस प्रत्याशी के भाग्य का फैसला होगा यह तो हाटा क्षेत्र की जनता ही तय करेगी लेकिन आलम यह है कि सभी प्रत्याशी हर दरवाजे पहुंचकर वोटरों के बीच में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।लेकिन वोटर भी प्रत्याशियो से दो कदम आगे की सोच रहे हैं क्योंकि ज्यादातर वोटर अपने पत्ते अभी ना खोलते हुए सभी पहलुओं पर नज़र बनाए हुए हैं जिसने उम्मीदवारो की बेचैनी को और बढ़ा दिया है।कही कोई अपने आपसी संबंधों तो कोई जातिगत वोटों तो कई अपने परंपरागत वोटो को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयासरत हैं।10 मार्च को फैसला जो कुछ भी हो कुछ भी आये लेकिन अभी तक जनता ने चुप्पी साधते हुए गेंद अपने पाले में रखी है ।इसीलिए इसे लोकतंत्र का पर्व कहा जाता है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking