News Addaa WhatsApp Group

व्यक्तित्व के विकास में शैक्षणिक ज्ञान होना अति आवश्यक– मोहन पांडेय

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 22, 2025  |  7:14 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
व्यक्तित्व के विकास में शैक्षणिक ज्ञान होना अति आवश्यक– मोहन पांडेय
  • राजकीय महाविद्यालय सुकरौली में शिविर का आयोजन

हाटा/कुशीनगर। राजकीय महाविद्यालय बढ़या बुजुर्ग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत में शनिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया।इस दौरान छात्र-छात्राओं को योग,लेखन,स्वास्थ्य, सफाई अभियान के साथ विभिन्न विषयों पर शिविर का आयोजन कर जागरूक किया जाएगा।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक एंव साहित्यकार मोहन पांडेय भ्रमर , प्राचार्य डा. प्रदीप कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया एंव छात्राओं ने सरस्वती वंदना सुनाकर राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत गाया।

मुख्य अतिथि मोहन पांडेय भ्रमर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा करने का अवसर मिलता है। बच्चों को समाजसेवा के प्रति जागरूक करना ही एनएसएस का उद्देश्य है।पढ़ाई के साथ साथ नैतिक शिक्षा का ज्ञान अति आवश्यक है।उन्होंने बच्चों से बड़ों का सम्मान करने, व्यवहार कुशलता व आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील किया।

प्राचार्य प्रदीप कुमार ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को बात बताई। कार्यक्रम अधिकारी
कौशल किशोर तिवारी ने छात्र-छात्राओं को चरित्र व आचरण के विषय में बताया। कहा कि छात्र जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण के लिए नए अवसर मिलते हैं। शिविर में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।संचालन डॉ कृष्ण कुमार ने किया।

इस दौरान डॉ शिखा विश्वकर्मा,डॉ कुलभास्कर, डॉ रजनीश, डॉ राजेश चौरसिया, डॉ अर्चना, डॉ विपिन चौधरी, डॉ मधुलिका आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking