News Addaa WhatsApp Group

गांव हो या शहर UP में इस दिन से मिलेगी 24 घंटे बिजली, योगी सरकार ने पूरी की तैयारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2021  |  6:35 PM

1,024 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांव हो या शहर UP में इस दिन से मिलेगी 24 घंटे बिजली, योगी सरकार ने पूरी की तैयारी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा (UP Vidhansabha Chunav 2022) से पहले योगी सरकार प्रदेश के लोगों को एक-एक करके तोहफे दे रही है. इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब शहर और गांव में 24 घंटे बिजली ( UP Electricity Supply) दी जाएगी. बीते कुछ दिनों पहले ही योगी सरकार (UP Government) ने अनुपूरक बजट में इस योजना को धरातल पर लाने के लिए 1000 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है. ऊर्जा विभाग (Energy Department) ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना के साथ 24 घंटे बिजली सप्लाई का प्रस्ताव सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को भेज दिया है.

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

गांव के लोगों को मिलेगी सहूलियत: मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के दिन इसकी शुरुआत कर सकते हैं. मुख्यमंत्री के द्वारा ही बिजली सप्लाई का उद्धाटन किया जाएगा. गौरतलब है कि पहली बार होगा जब पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. वर्तमान के समय में गांव में 18 घंटे ही बिजली की सप्लाई हो रही थी, वहीं तहसील इलाकों में 20-22 घंटे ही बिजली दी जा रही है. जबकि राज्य के जिला, मंडल और महानगर में पहले से ही 24 घंटे बिजली की सप्लाई होती है. सरकार का यह फैसला गांव के लोगों को सुविधा देने के लिहाज से लिया गया है.

प्रदेश के पास मांग से अधिक है बिजली: जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में बिजली की मांग से कहीं अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है. प्रदेश में इस समय बिजली की औसतन अधिकतम मांग 15,000 मेगावाट चल रही है. जबकि उत्पादन क्षमता 27,240 मेगावाट है. यह उपलब्धता अब तक की सबसे अधिकतम मांग 25,032 मेगावाट से भी अधिक है. इस वजह से ऊर्जा विभाग को इस योजना को हकीकत में बदलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. राज्य सरकार उत्पादन निगम की इकाइयों की क्षमता बढ़ाने के लिए काम कर रही है.

अनुपूरक बजट में राज्य के लोगों को दिया महत्व: राज्य सरकार ने इस अनुपूरक बजट में यूपी के युवाओं, महिलाओं, किसानों और वृद्धजनों को महत्व दिया है. उनके लिए नई योजनाओं का ऐलान किया है. वहीं, किसानों के लिए योगी सरकार ने केंद्र की तर्ज पर किसान सम्मान निधि की तरह एक नई योजना भी शुरू की है. एक तरह से देखा जाए तो 2022 के चुनाव से ठीक पहले योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा कर बड़ा सियासी दांव चला है.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking