News Addaa WhatsApp Group

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर के पत्र के सन्दर्भ में वर्ष 2023 में स्थानीय अवकाश के सन्दर्भ में, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 18, 2023  |  6:42 PM

428 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर के पत्र के सन्दर्भ में वर्ष 2023 में स्थानीय अवकाश के सन्दर्भ में, पढ़ें पूरी खबर

कुशीनगर। जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह,एच0जे0एस0 ने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना के पत्र दिनांकित 09.01.2023 द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में पाँच दिन का स्थानीय अवकाश घोषित करने के संदर्भ में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

उन्होंने बताया कि 1- दिनांक 20.01.2023 दिन शुक्रवार मौनी अमावस्या के पूर्व 2- दिनांक 21.01.2023 दिन शनिवार मौनी अमावस्या / गुरू नानक जयन्ती,

3- दिनांक 21.04.2023 दिन शुक्रवार अलविदा (रमजान महीने का अन्तिम शुक्रवार), 4- दिनांक 14.10.2023 दिन शनिवार पितृ विसर्जन 5- दिनांक 23.10.2023 दिन सोमवार महानवमी (दशहरा के पूर्व)उन्होंने बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2023 में द्वितीय शनिवार/रविवार को पड़ने वाले राष्ट्रीय / अन्य अवकाश के स्थान पर अतिरिक्त दिवस को अवकाश के रूप में घोषित करने के संदर्भ में भी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है, जो इस प्रकार है।

1- दिनांक 18.11.2023 दिन शनिवार सूर्यषष्टी (छठ) पूजा 1 (दीपावली अवकाश दिनांक 12.11.2023 को रविवार को पड़ने के स्थान पर), उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में प्रयोग हेतु निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2023 के टिप्पणी-3 में निर्देशित किया गया है कि जनपद न्यायाधीश पाँच दिन का स्थानीय अवकाश जिला मजिस्ट्रेट से विचार-विमर्श करके निश्चित एवं घोषित करेंगे। अतः जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर से विचार-विमर्श करने के पश्चात कैलेण्डर वर्ष 2023 में जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में निम्नलिखित पांच दिन का स्थानीय अवकाश निश्चित एवं घोषित किया जाता है :-

1- दिनांक 20.01.2023 दिन शुक्रवार मौनी अमावस्या के पूर्व
2- दिनांक 21.01.2023 दिन शनिवार मौनी अमावस्या / गुरू नानक जयन्ती
3- दिनांक 21.04.2023 दिन शुक्रवार अलविदा (रमजान महीने का अन्तिम शुक्रवार)
4- दिनांक 14.10.2023 दिन शनिवार पितृ विसर्जन
5- दिनांक 23.10.2023 दिन सोमवार महानवमी (दशहरा के पूर्व )

उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में प्रयोग हेतु निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2023 के टिप्पणी-7 में निर्देशित किया गया है कि यदि कैलेण्डर में वर्णित कोई राष्ट्रीय या अन्य अवकाश, द्वितीय शनिवार या रविवार को पड़ता है, तो जनपद न्यायाधीश उसके स्थान पर अतिरिक दिवस को अवकाश के रूप में घोषित कर सकते हैं। कैलेण्डर वर्ष 2023 में एक अवकाश दीपावली दिनांक 12.11.2023 रविवार को पड़ रहा है, जिसके स्थान पर जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में निम्नलिखित एक अतिरिक्त दिवस का अवकाश घोषित किया जाता है

1- दिनांक 18.11.2023 दिन शनिवार- सूर्यषष्टी (छठ) पूजा
(दीपावली अवकाश दिनांक 12.11.2023 को रविवार को पड़ने के स्थान पर),उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों में प्रयोग हेतु निर्गत कैलेण्डर वर्ष 2023 के टिप्पणी-9 में निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक मास के चतुर्थ शनिवार को केवल न्यायिक अधिकारियों के लिए अवकाश रहेगा परन्तु कर्मचारियों के लिए कार्य दिवस रहेगा ।तथा जनपद न्यायाधीश कैलेंडर वर्ष 2023 में न्यायिक कार्य है किसी एक चतुर्थ शनिवार को कार्य दिवस घोषित करेंगे उक्त के क्रम में दिनांक 25 से 11 2023 चतुर्थ शनिवार को न्यायालय खोलने की घोषणा की गई है।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking