कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेवरही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यक्ष एप और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बाइक चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। सेवरही पुलिस ने मु0अ0सं0 80/2026 धारा 2(30), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान यक्ष एप के माध्यम से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन और फुटेज जुटाई गई। फुटेज के गहन विश्लेषण में कुछ संदिग्ध चेहरे सामने आए, जिनकी तस्वीरें निकालकर पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग शुरू की।
ठकरहा क्षेत्र में पुलिस को तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद यक्ष एप के फेस सर्च फीचर से संदिग्धों का मिलान किया गया, जिसमें उनका आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी की 5 से 7 बाइक इकट्ठा होने पर उन्हें बिहार ले जाकर बेच देते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि बुधवार को वे चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए तमकुही रोड मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने जिन तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान लड्डू उर्फ अजय यादव पुत्र बिरेश यादव, निवासी धामा पाकड़, थाना मांझा, जिला गोपालगंज (बिहार),
तबरेज अंसारी उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय जाहिद अंसारी, निवासी कथवलिया उर्फ हबीरपुर, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर
कमलेश प्रसाद पुत्र फेकू प्रसाद, निवासी दवनहा, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर शामिल हैं।बरामद हुईं चोरी की 6 मोटरसाइकिल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें—
हीरो स्प्लेंडर (UP57BL3462)
एचएफ डीलक्स (UP57BU6852)
हीरो होंडा स्प्लेंडर (BR28D5077)
हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (UP57H6046)
बजाज पल्सर (UP52AP7470)
हीरो होंडा (BR01BB6072)
शामिल हैं।
इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा (चौकी प्रभारी कस्बा सेवरही), उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल आदित्य प्रताप सिंह, अमित सिंह और मनोज यादव की अहम भूमिका रही।
यक्ष एप की मदद से इस गिरोह का खुलासा होना तकनीक आधारित पुलिसिंग की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस कार्रवाई से साफ है कि अब अपराधियों के लिए पुलिस की नजर से बच पाना आसान नहीं है।
हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…
कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…
खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी नहर चौराहे पर कार से भीषण हादसा खड्डा,…
खड्डा, कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों का मानदेय सरकार ने बढ़ा दिया है।…