News Addaa WhatsApp Group

नयी दिशा द्वारा योग शिविर का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2022  |  3:14 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नयी दिशा द्वारा योग शिविर का आयोजन
  • सत्येंद्र मिश्र के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को हाटा विकास खंड के मोहर प्रसाद जायसवाल इंटरमीडिएट कॉलेज, अहिरौली बाजार में योग शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में योग गुरु सत्येंद्र मिश्र व अभय पाठक द्वारा शिक्षकों व विद्यार्थियों को इस वर्ष की थीम मानवता के लिए योग के बारे में बताते हुए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटिचक्रासन, वीर भद्रासन, त्रिकोणासन, भ्रामरी, कपालभाति, अनुलोम विलोम इत्यादि योग से सम्बंधित आसनों से अवगत कराया गया। सत्येंद्र मिश्र ने बताया कि योग से शारीरिक व मानसिक मजबूती तो मिलती ही है इससे आध्यात्मिक संतुष्टि की भी प्राप्ति होती है। आज दुनिया भारतीय योग पद्धति से लाभान्वित हो रही है। कई असाध्य बीमारियों जिनका इलाज एलोपैथ में नही है उनमें योग के द्वारा लाभ पाया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

अभय पाठक ने कहा कि हमारा शरीर अनमोल है और इसके लिए हमें प्रतिदिन नियमित रूप से समय देना चाहिए। योग से ब्लड प्रेशर, चिंता, तनाव, आलस्य, अवसाद इत्यादि से हम बचे रहते हैं और तन मन स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम के दौरान योग गुरु सत्येंद्र मिश्र के जन्मदिन पर विद्यालय में पौधरोपण भी हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवानंद, आगन्तुकों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक रमेश जायसवाल व आभार संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, डॉ0 कृष्ण मोहन पाठक, निशांत मिश्र, श्रीकृष्ण पटेल, रवि गुप्ता, प्रमोद राय, राहुल शर्मा सहित विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking