News Addaa WhatsApp Group

09 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुद्ध स्थली कुशीनगर में हुआ योगा कार्यक्रम आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 21, 2023  |  1:30 PM

32 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
09 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुद्ध स्थली कुशीनगर में हुआ योगा कार्यक्रम आयोजित
  • जब समाज स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा -सांसद विजय दूबे
  • स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक-विधायक पीएन पाठक
  • मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी -डीएम
  • स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण -एसपी
  • सांसद, विधायक, डीएम, एसपी सहित सैकड़ो लोगो ने किया योगा

कसया/कुशीनगर। योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा है। आदिकाल से ऋषि मुनियों ने योग के महत्व को बताने का प्रयास किया था। जब हम इस परंपरा से हटने लगे तो शरीर बीमार पड़ने लगा। उक्त बाते कुशीनगर सांसद विजय दुबे 09वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बुद्ध महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर कुशीनगर में बुधवार को आयोजित योगा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही l सांसद श्री दूबे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 09 वर्ष पूर्व यूएन में योग को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाया गया। देश को अग्रणी रखना है समाज को स्वस्थ रखना है तो प्राचीन परंपरा योग की तरफ जाना पड़ेगा। जब समाज स्वस्थ होगा तभी देश मजबूत होगा l मजबूत समाज एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

सांसद ने कुशीनगर में प्रस्तावित कृषि विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेडिकल कॉलेज और फ्लाईओवर की सुविधाओं की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की गणना बिना कुशीनगर का नाम लिए पूरा नहीं किया जा सकता । जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेमचंद्र मिश्र ने कहा कि “करे योग रहे निरोग”,स्वस्थ शरीर में स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए योग के महत्व को बताया l विधायक श्री पाठक ने कहा कि स्वस्थ रहना है तो योग करना आवश्यक हैl विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक हाटा मोहन वर्मा की भी मौजूदगी रही। योगा कार्यक्रम तैयारी का जायजा लेने जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल तड़के सुबह ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गये l योगा कार्यक्रम बारिस के सुहावने बूंदो के बीच शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा योगाभ्यास व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति मनमोहक दृश्य में देख क़र लोग अभिभूत हुए ।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मौजूद सभी लोगों के प्रति धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि योग मूल संस्कृति व खोज है,शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग आवश्यक है।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ रहें, सुखी रहें और स्वस्थ रहने के लिए योग महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर छात्र छात्राओं को सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में योग प्रशिक्षक शिवम कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा सभी उपस्थित लोगो के प्रति धन्यवाद व आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव, सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष किरन जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जयसवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य, ओमप्रकाश जायसवाल सहित सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, गणमान्य लोग व विभिन्न स्कूलों के छात्र /छात्रा सहित सैकड़ो लोग योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया ।

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking