News Addaa WhatsApp Group

खड्डा स्थित काली मंदिर पर कराया गया योग, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 21, 2022  |  4:45 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा स्थित काली मंदिर पर कराया गया योग, बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
  • काली मंदिर पर योग शिविर में तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित तमाम लोग हुए शामिल
  • वन विभाग की ओर से नमामि गंगे के तहत बीराभार घाट पर रेंजर वीके यादव व टीम ने किया योग

खड्डा/कुशीनगर। विश्व योग दिवस के मौके पर मंगलवार को खड्डा उपनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। खड्डा नगर के स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर क्षेत्र के स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक नगर संघचालक दीनानाथ जायसवाल ने मौजूद लोगों को योग, प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान प्रधानाचार्य केदार प्रसाद गुप्ता पूर्व विधायक दीपलाल भारती, आलोक तिवारी, रामसहाय दुबे, रामछकित मिश्रा, आदित्य मिश्रा, रोशन लाल भारती आदि तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे। इसी तरह काली मंदिर परिसर में नगर पंचायत व तहसील प्रशासन की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योग अभ्यास किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र नाथ पांडेय, नित्यानंद बर्मा, कपिलदेव तिवारी ने मौजूद लोगों को योग कराया। इस दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार दिनेश कुमार, नायब तहसीलदार रवि यादव राघव वर्मा संजय उपाध्याय संतोष जायसवाल आदि मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर नमामि गंगे की ओर से नारायणी के बीराभार घाट पर योग शिक्षक रवि कुमार प्रजापति ने योगाभ्यास कराया। इस दौरान रेंजर वीके यादव, शत्रुघ्न ठाकुर, इंद्रजीत यादव, मारकण्डेय मिश्रा आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा...

संबंधित खबरें
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…

एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking