News Addaa WhatsApp Group

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! बढ़ाया गया मानदेय, आदेश जारी! जानें कितना होगा फायदा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 15, 2021  |  10:27 AM

1,057 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा! बढ़ाया गया मानदेय, आदेश जारी! जानें कितना होगा फायदा!

UP Anganwadi workers Salary Hike 2021 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को नजदीक देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को कुछ न कुछ गिफ्ट दे रहे हैं। यूपी सरकार ने सूबे के करीब 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया है। बढ़ोत्तरी के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नया मानदेय सात हजार रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 5500 और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय चार हजार रुपए हो जाएगा। एक सितंबर से बढ़ा हुआ मानदेय ही मिलेगा। प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार वी. हेकाली झिमोमी ने मंगलवार को संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

आज की हॉट खबर- लापरवाही और अनुशासनहीनता पर एसपी केशव कुमार का सख्त एक्शन,...

आदेश जारी :- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जारी संबंधित आदेश के मुताबिक प्रोत्साहन राशि को परफार्मेंस से जोड़ते हुए नए सिरे से मानक तय किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय के साथ अब बतौर प्रोत्साहन राशि प्रतिमाह 1500 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1250 रुपए और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 750 रुपए और मिलेंगे।

प्रोत्साहन राशि से करेंगी बेहतर काम :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार ने 265.70 करोड़ रुपए की बजट में व्यवस्था कर रखी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परफार्मेंस के आधार पर प्रोत्साहन राशि देने का फैसला वर्ष 2019 में किया गया था, लेकिन उस वक्त इसे लागू नहीं किया जा सका था। परफार्मेंस से प्रोत्साहन राशि जोड़ने से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करेंगी।

किसे कितना मिलेगा मानदेय!

पदनाम (संख्या) वर्तमान मानदेय प्रोत्साहन राशि कुल मानदेय
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (1.89 लाख) 5500 रुपए 1500 रुपए 7000 रुपए
मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (18 हजार) 4250 रुपए 1250 रुपए 5500 रुपए
आंगनबाड़ी सहायिका (1.66 लाख) 3250 रुपए 750 रुपए 4000 रुपए

 

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking