News Addaa WhatsApp Group

युवा शक्ति ही देश का भविष्य : अभिषेक मिश्रा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 12, 2024  |  8:22 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवा शक्ति ही देश का भविष्य : अभिषेक मिश्रा
  • युवा वर्ग अगर सच्चे कर्मों के साथ एकजुट रहे तो भविष्य उज्वल होगा : मंटू राय

सलेमगढ़/कुशीनगर । युवाओं में वह शक्ति है,की वह जिधर मुड़ जाए,इतिहास बन जाता है,इसके लिए हैं हमे युवाओं की सच्ची राह दिखाने वाले महान विभूति विबेकानंद का अनुसरण करना होगा। भारत के युवा एक गतिशील शक्ति है,जो देश की दशा दिशा बदल सकता है। युवा वर्ग की उर्जा, विचार और नवाचार भारत को एक उज्जवल, निष्पक्ष भविष्य की ओर ले जाने की क्षमता रखता है।भारत के विकास में युवा वर्ग की भूमिका वास्तव में महत्वपूर्ण है। लेकिन आज चिंतीत करने वाला विषय है कि युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है।जिसे राष्ट्र हित में हम सुधरेंगे,देश सुधरेगा का भाव पैदा करने की जरूरत है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

उक्त बातें ग्राम नैनुपहरु में युवाओं की धड़कन भाजपा नेता मंटू राय द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में वारियर ग्रुप के बैनर तले मुख्य अतिथि अभिप्रियम ग्रुप के सीएमडी अभिषेक मिश्रा ने कहा ।
उन्होंने कहा की वर्तमान परिवेश के युवा देश की प्रगति में शामिल न होकर गलत कार्यों में शामिल हो कर। देश की छवि खराब कर रहे हैं।जैसा की आज के शौकीन मिजाज युवा कर रहे हैं। जिसमें अन्य कारणों सहित मोबाइल भी शामिल हैं।उन युवकों को सही रास्ते पर लाने का कार्य आवश्यक है। क्योंकि युवा देश के आबादी का जीवंत संसाधन का पूर्ण हिस्सा है।

कार्यक्रम के सफलता पर ओत प्रोत चेहरे पर मुस्कान लिए कार्यक्रम के आयोजक युवाओं की दिल पर हमेशा राज करने वाले युवा नेता मंटू राय ने अपने संबोधन में कहा की अगर युवा वर्ग सच्चे कर्मों से एकजुट रहे,तो निश्चित ही उनका भविष्य उज्वल होगा। वारियर ग्रुप इस समेल्लन के माध्यम से सभी युवाओं से अपील कर रहा है की,हम सभी सच्चे ईमानदारी से अच्छे कर्म करे,जिससे हम सभी का भविष्य अंधकार रूपी जाल से निकल कर एक कृतिमान स्थापित करे। इसके लिए हमे अच्छे कर्म करते हुए नूतन भारत के निर्माण ने एकजुटता प्रदर्शित करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आप अच्छे कर्म करे ,यह वारियर ग्रुप हमेशा आपके सहयोग में खड़ा रहेगा। इस ग्रुप का आज पांचवा वर्षगाठ है,यह ग्रुप निर्धन,असहाय, पीड़ित, लोगो का हमेशा सहयोग करने का वचन देता है, साथ ही क्षेत्र के निर्धन कन्या के शादी में वारियर ग्रुप सबके सहयोग से मदद के लिए आगे रहेगा।

आयोजक मंडल द्वारा लोकतंत्र के चौथे सतंभ पत्रकार बंधुओ को अंग वस्त्र, कलम,डायरी,मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मिंटेश राय तथा कार्यक्रम का सफल संचालन अपने आवाज के जादू से युवाओं को रिझाने वाले युवा उद्घोषक सच्चिदानंद यादव ने किया। कार्यक्रम को युवा समाज सेवी अर्पित कुमार राय, प्रिंस यादव,पवन कुशवाहा, चंद्रशेखर राय, मुकेश शाही आदि ने अपना विचार व्यक्त किया ।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking