News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से लादकर स्वागत

Farendra Pandey

Reported By:

Mar 19, 2021  |  5:19 PM

1,060 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया फूल मालाओं से लादकर स्वागत

कप्तानगंज/कुशीनगर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय कुमार निषाद का कप्तानगंज कस्बे के बंदेलीगंज चौराहे पर दर्जन की तादाद में जुटे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य तरीके से स्वागत किया।
शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के आवास पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और संगठन की मजबूती पर बैठक कर रणनीति बनाई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि किसी भी पार्टी की ऋण कार्यकर्ता होते हैं बिना कार्यकर्ता के कोई पार्टी तैयार नहीं होती आज कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम पूरे देश में अपने हिस्सेदारी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।
निषाद समाज ने पूरे देश को अपना विशेष योगदान दिया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है।
निषाद पार्टी के हक के लिए सदैव मैंने लड़ाई लड़ी है किसी भी कार्यकर्ता का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह,  हरिहर निषाद जय सिंह निषाद, रामधारी निषाद, दुर्गेश निषाद, किस्मती निषाद ,रामेश्वर निषाद, दयाशंकर निषाद, रविशंकर शर्मा, पराग निषाद ,नरसिंह सिंह निषाद ,वैजनाथ निषाद आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking