News Addaa WhatsApp Group

कसया: रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग को लेकर रहसू बाजार में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2022  |  8:30 AM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: रजवाहा में पानी छोड़ने की मांग को लेकर रहसू बाजार में क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा।
  • जबतक रजवाहा में  हेड से लेकर टेल तक पानी नही पहुचेगा क्रमिक अनशन जारी रहेगा-शिया शरण पाण्डेय

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत  रहसू बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन  तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा।

आज की हॉट खबर- सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

जेसीबी दिनो रात मधुरिया रजवाहा की साफ- सफाई में  सिचाई विभाग लगा हुआ है।

नहर की पटरियों को अबैध कब्जा धारकों मुक्त कराया गया। लेकिन सिचाई विभाग जब जेसीबी लेकर आगे बढ़ गया तो फिर से नहर की पटरियों पर दुकानें लगने लगी है। नहर के किनारे पर मिट्टी ढहाया जाने लगा है।

राष्ट्रीय किसान सभा के प्रदेश मंत्री शियाशरण पाण्डेय उर्फ सप्पू ने कहा कि जब तक मधुरिया रजवाहा में हेड से लेकर टेल तक पानी नही पहुचेगा तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

भीषड़ गर्मी में किसानों की फसल सुख रही हैं और सिचाईं के लिये नहरो में पानी नही हैं। नहरे कचड़े से भरी पड़ी हुई हैं। उन्होंने ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि किसानों को आय दुगुनी नही कर रही आर्थिक हानि पहुचा रही हैं, गरीब से गरीब किसान महंगे डीजल खरीद कर धान की रोपाई कर रहा हैं। क्रमिक अनशन को बृजबिहारी पाण्डेय, अरविंद सिंह, शिवमूर्ति यादव,नसीम आलम ने सम्बोधित किया। इस दौरान रमाकांत कुशवाहा, धनेश वर्मा,अशोक सिंह, मुन्ना अली,महेंद्र कुशवाहा,नंदलाल ठाकुर, योगेंद्र प्रसाद,डॉक्टर कन्हैया कुमार,सुनील कुमार कुशवाहा, रामसागर कुशवाहा,जितेन्द्र गुप्ता, आदि किसान मौजूद रहे।

सिचाईं विभाग फाजिलनगर के सहायक अभियंता रामायन पाण्डेय ने कहा कि सिचाई विभाग प्रयास कर रहा किसानों को जल्द ही पानी मिलने लगेगा।

पटरियों के किनारे दुकान लगाने नहर में कूड़ा डालने वाला के खिलाफ,दोबरा दुकान लगाने वाले कि व्यक्तियो को चिन्हित कर नामजद प्राथिमिकी दर्ज़ कराई जायेगी

संबंधित खबरें
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking