News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 26 जनवरी को सभी मंदिरों, मस्जिदो, चर्च, गुरुद्वारों में सदभावना प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा -अंनपूर्णा गर्ग (मुख्य विकास अधिकारी)

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 11, 2021  |  5:29 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 26 जनवरी को सभी मंदिरों, मस्जिदो, चर्च, गुरुद्वारों में सदभावना प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा -अंनपूर्णा गर्ग (मुख्य विकास अधिकारी)

कुशीनगर | प्रत्येक वर्ष की भांति 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाए जाने सम्बन्धी आवश्यक बैठक मुख्य विकास अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया की गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रातः सभी मंदिरों,मस्जिदों, गुरुद्वारों, चर्च में सद्भावना प्रार्थना आयोजित किये जायेंगे, तथा प्रभातफेरी, सभी नगर पालिका/नगर पंचायतों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किये जायेंगे। 8.30 सभी सरकारी /गैर सरकारी कार्यालयों में बजे ध्वजारोहण किया जाएगा,तथा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन 9.30 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तत्पश्चात ध्वजारोहण बिचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि कोविड-19 मद्देनजर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/उनके आश्रितों को उनके घर पर ही सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई व माल्यार्पण भी किया जाएगा, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यदि शासन द्वारा समय सारणी में परिवर्तन किया जाता है तो सभी को अवगत करा दिया जाएगा
अपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों की निर्देशित किया कि उक्त सभी कार्यक्रमो में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही छम्य नही होगी।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पडरौना रामकेश यादव, खडडा अरविंद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल, युवा कल्याण अधिकारी सहित तहसीलदार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking