कुशीनगर । यूपी में 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगा है। पिछले कई दिनों से यूपी के जिलों में शराब की दुकानें बंद हैं। अब अधिकांश जिलों के डीएम ने आदेश जारी कर दुकानें खुलवा दी है। आगरा के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी मंगलवार से ही शराब की दुकानें खुल रही हैं। दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए शराब बेची जाएगी। अब कुशीनगर में भी शराब की दुकानें खोलने के आदेश जारी हो गया है
जानिए क्या है नियम :
- कुशीनगर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक केवल तीन घंटे के लिए लिए खुलेगीं।
- सभी दुकानदारों को मास्क पहनना अनिवार्य है।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए शराब बेची जाएगी।
- सभी दुकानों पर सैनिटाइजर की उपलब्धता जरूरी होगी।
- बिना मास्क व सोशल डिस्टैंसिंग के शराब की बिक्री नही होगी ।
