कुशीनगर । बीती रात्रि जनपद के अहिरौली बाजार और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से नेपाल वाया बिहार होते उत्तरप्रदेश के रास्ते हरियाणा प्रदेश को ले जाई जा रही मादक पदार्थ चरस की खेप के साथ चार अंतरराष्ट्रीय तस्करों को दबोचने में पुलिस टीम को उस समय कामयाबी हाथ आयी है, जब वह कुछ समय मे ही कुशीनगर जनपद के सीमा को पार करने वाले थे।
जनपद में मादक पदार्थ/ अवैध शराब के बिक्री,परिवहन,निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे डीआईजी/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के अभियान के क्रम में बीती रात्रि में चेकिंग के दौरान थाना अहिरौली बाजार व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राज मार्ग28 सुबोधिया खुर्द के पास से चार अभियुक्तों कमल रावत कुर्मी पुत्र द्वारिका कुर्मी सा0 तिनडोभिया थाना पोखरिया जिला परसा (नेपाल राष्ट्र्र) रामबिलास सिंह पुत्र स्व0 हीरालाल सिंह सा0 पिपरा कला थाना नरही जिला बलिया ,प्रमोद कुमार उपाध्याय पुत्र रजनीकांत उपाध्याय सा0 पिपरा कला थाना नरही जिला बलिया ,हरदेव राजभर पुत्र वीरबहादुर राजभर सा0 खोरी पाकड़ थाना फेफना जिला बलिया एक पिकप वाहन संख्या UP-60-T -7212 में प्लास्टिक की 06 बोरियों में रखा एक कुन्तल 27.21 किग्रा अवैध चरस ( अन्तराष्ट्रीय कीमत लगभग-सात करोड़ 62 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार करने में कामयाब मिली है ।
पकड़े गये अभियुक्तों ने उगला राज
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि नेपाल से कमल रावत द्वारा उपरोक्त चरस मोतीहारी (बिहार) लाया गया था जिसे हरियाणा लेकर जा रहे थे और वहा सेटिंग्ग कर सप्लाई करना था। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-19/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पचास हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है।
इनका आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त रामबिलास सिंह का आपराधिक इतिहास
1.46/15 धारा 20/22 NDPS Act थाना गोविन्द पुर जिला धनवाद झारखण्ड
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अनिल कुमार (थानाध्यक्ष ) थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ,उ0नि0 अमित शर्मा स्वाट टीम जनपद कुशीनगर ,उ0नि0 परमात्मा प्रसाद थाना अहिरौली बाजार ,उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,हे0का0 मुबारक अली स्वाट टीम ,हे0का0 अशोक सिंह स्वाट टीम,का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम ,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम ,का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम,का0 विनोद कुमार यादव स्वाट टीम,का0 शशिकेश गोस्वामी स्वाट टीम ,का0 कृष्णमोहन कुशवाहा स्वाट टीम,का0 सत्यप्रकाश तिवारी थाना अहिरौली बाजार ,का0 रंजीत कुमार थाना अहिरौली बाजार,का0 शंखधर राय थाना अहिरौली बाजार,का0 रामबचन रामविन्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर।
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…
बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…