कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर वरिष्ठ पत्रकार विनय कांत मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र ने श्रीरामजानकी मंदिर मठ कसया के परिसर में पौधरोपण किया एवं ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। पौधरोपण करते हुए विनय कांत ने कहा कि नयी दिशा द्वारा चलाया जा रहा पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिये बहुत ही सार्थक और अनूठी पहल है। इस अवसर पर लगने वाले पौधे से स्वाभाविक रूप से लगाने वाले का लगाव होता है और इसलिए वह पौधों की देखभाल भी करता रहता है। श्री मिश्र ने आगे कहा कि इस अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। पुजारी देव नारायण शरण दास ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही प्रदूषण से बचाव होगा। इसके लिए फलदार, इमारती, औषधीय, छायादार व फूलदार पेड़, पौधे लगाए औऱ उसकी देखभाल के साथ रक्षा करें। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि अब लोगों में पौधरोपण के प्रति जागरूकता आ रही है। जिसका ताजा उदाहरण बीते विश्व पर्यावरण दिवस के दौरान जगह जगह हुए पौधरोपण के कार्यक्रमों से देखा जा सकता है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर के जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, सभासद महेश जायसवाल, संजय कुमार सिंह, विजय चौरसिया, राहुल यादव, अवधेश वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…