कसया/कुशीनगर । विश्व शांति नायक,म्यांमार सरकार के सर्वोच्च धार्मिक सम्मान “अभिध्वजा महारथागुरु” से सम्मानित भदन्त ए.बी.ज्ञानेश्वर महाथेरो का 87 वां जन्म दिवस समारोह 10 नवंबर को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगाl भदन्त ए.बी. ज्ञानेश्वर महाथेरो के जन्म दिवस के अवसर पर 8 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कठिन चीवर दान बौद्ध उपासक-उपासिकांओ द्वारा किया जाएगा।अमेरिका की बौद्ध उपासिका अंतरराष्ट्रीय त्रिपिटका काउंसिल की निर्देशक वांग्मो डिस्को के निर्देशन में 8 नवंबर से 10 नवंबर तक तीन दिवसीय त्रिपिटका चैन्टिग का आयोजन किया जाएगा। भदंत ज्ञानेश्वर महाथेरो के जन्म दिवस के अवसर पर महापरित्राण पाठ का आयोजन सांयकाल 9 नवंबर से प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 10 नवंबर तक किया जाएगा। इस अवसर पर बोधिवृक्ष पर बौद्ध उपासक- उपासिका़ओं द्वारा जलदान किया जाएगा।
बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के गुरुभाई एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के धम्म दीक्षा गुरु पूज्य भदन्त ऊ चन्द्रमणी महास्थवीर के एक मात्र प्रमुख जीवित शिष्य अभिध्वजा महारथागुरु भदंत ए.बी.ज्ञानेश्वर महाथेरो, भिक्खु इंचार्ज, म्यांमार बुद्ध विहार, अध्यक्ष- कुशीनगर भिक्षु संघ एवं बुध्द की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर तथा मुख्य संरक्षक,बौद्ध संगठनों की राष्ट्रीय समन्वय समित भारत का “87वां जन्म दिवस” बड़ी धूमधाम से म्यांमार बुद्ध विहार कुशीनगर के प्रांगण में मनाया जाएगा। बौद्ध गुरु ज्ञानेश्वर के जन्म दिवस समारोह के मौके पर देश -विदेश के उपासक, उपासिकायें,शिष्य, बौद्ध धम्म समर्थक, जन प्रतिनिधि व नेता ,आला अधिकारी एवं भिक्खु संघ औऱ म्यांमार सरकार के भारत में राजदूत ऊ मोचो आंग एवं उनकी धर्मपत्नी बौद्ध उपासिका निलार आंग मुख्य रूप से भाग लेंगी।
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…