●नीजी कोविड केयर अस्पतालों की दी गयी अधिसूचना।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पालघर। जिले के नीजी कोविड केयर सेंटर के नाम पर अधिकृत की गयी अस्पतालों में कोरोना पाँजिटीव मरीजों के ईलाज के नाम पर बेतहाशा बिल बनाकर उनके परिजनों से की जा रही वुसुली की शिकायतों के मद्देनजर संवेदनशील जिलाधिकारी डाँ. मणिक गुरसल ने सभी आठ नीजी अस्पतालों को अधिसूचना जारी करते हुए बताया है कि शासकीय नियमावली के अनुसार ही कोरोना के मरीजों से उचित बिल का भुगतान कराया जाय। अन्यथा जिला आपत्ती व्यवस्थापन प्राधिकरण, पालघर कार्यालय प्रमुख होने के कारण शिकायतों की जांच सही पाये जाने पर जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है।

जानकारी मिली है कि प्रशासन की ओर से समान्य,आईसीयू,वैंटिलेटर और आँक्सीजन बेड के लिए प्रत्येक दिवस की उचित दर तय किया जा चुका है। इसके बावजूद भी अस्पतालों में तमाम तरह के बिल की सूची देकर लाखों में बिल थमायें जा रहे है।
जिलादंडाधिकारी व जिला आपत्ति व्यवस्थापन प्राधिकरण जिला पालघर कार्यालय की ओर से जिले के नीजी कोविड केयर सेंटर संचालक ढवले हास्पिटल,फिलिया हास्पिटल पालघर,संचालक तुंगाहास्पिटल,चिन्मया हास्पिटल,वरद हास्पिटल, लाईफ लाईन हास्पिटल बोईसर,संचालक मेट्रो फोनिक्स मल्टी स्पेशलियस्टी डहाणू,संचालक शारदा हास्पिटल बिक्रमगढ़ को अधिसूचना जारी करते हुए मरीजों को सूविधाओं के साथ निरंतर सेवा शुरू रखने को कहा गया है।
जिलाधिकारी पालघर ने इस बावत जिला शल्य चिकित्सा अधिकारी को भी सूचना देते हुए समुचित कारवाई निर्गत करने को कहा है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…