News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: क्षेत्र में वायरल हो रहे कथित रूप से बिहार पुलिस के द्वारा घूस लेने के वीडियो की खूब हो रही चर्चा

Sanjay Pandey

Reported By:

Apr 4, 2021  |  5:25 PM

867 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: क्षेत्र में वायरल हो रहे कथित रूप से बिहार पुलिस के द्वारा घूस लेने के वीडियो की खूब हो रही चर्चा

खड्डा/कुशीनगर । यूपी बिहार सीमा पर बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र के गाड़ी में बैठे पुलिस के द्वारा एक महिला से पैसे लेने का वीडियो शनिवार की देर शाम से वायरल हो रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नौरंगिया थाना के गाड़ी में बैठा एक पुलिस अधिकारी के द्वारा एक महिला के साथ पैसे को लेकर मोल भाव किया जा रहा है। और अंत में महिला के हाथों पैसा लिया जा रहा है। चर्चा है कि वह पैसा बाइक चेकिंग के दौरान रिश्वत के रूप में लिया जा रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए बगहा पुलिस जिला के कप्तान किरण कुमार गोरख जाधव के द्वारा डीएसपी को मामले की जांच के लिए आदेशित किया गया है। बार्डर क्षेत्र में वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोग चर्चा कर रहें हैं कि मदनपुर देवी स्थान के पास प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा वसूली होती है। साथ ही इस वायरल वीडियो के साथ पुलिस की छवि भी धूमिल होती हुई नजर आ रही है। फिर भी जांच के बाद ही पूरा तथ्य सामने आएगा।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking