News Addaa WhatsApp Group

खड्डा: विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने डा. राजेंद्र प्रसाद इण्टर कालेज में शिक्षण कक्ष एवम् सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 21, 2021  |  9:49 PM

886 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने डा. राजेंद्र प्रसाद इण्टर कालेज में शिक्षण कक्ष एवम् सार्वजनिक शौचालय का किया लोकार्पण

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम सभा बरवारतनपुर में गुरुवार को डा. राजेंद्र प्रसाद इण्टर कालेज में विधायक निधि से निर्मित शिक्षण कक्ष एवम् सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान विद्यालय द्वारा 5 सेट कम्प्यूटर का भी बच्चों के अध्ययन के लिए सुलभ कराया गया।
उक्त अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने अपील किया की दीवावली, होली सहित अन्य त्योहारों के समान ही हम सबको राप्ट्रीय पर्व 26 जनवरी व 15 अगस्त भी धूम -धाम से मनानी चाहिए। देश की एकता व अखण्डता का शपथ लेकर शैक्षणिक संस्थानों के अलावा घर- घर राष्ट्रीय पर्व मनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। भाजपा नेता पवन राव ने कहा की भाजपा के शासन काल में देश व प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है जिसके आमजन लाभान्वित हो रहा है। विद्या के मंदिर में विधायक जी के द्वारा कराया गया कार्य प्रशंसनीय है। इस दौरान अंजनी शुक्ला, पप्पू सिंह, मिस्टर खान, अमरनाथ द्विवेदी, दशरथ राव, परशुराम राव, कृष्णमोहन लाल गुप्ता, गोल्डी सिंह, मनोज सिंह, शत्रुजीत शाही, राजेश्वर सिंह, विजय प्रताप राव, पंकज सिंह लल्लन पाण्डेय, राहुल भारती, बिपिन आदि लोग मौजूद रहे संचालक दिनेश राव ने किया। प्रबंधक श्रीकांत राव व प्रधानाचार्य रामनरेश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया l

आज की हॉट खबर- “गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार...

संबंधित खबरें
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर
कुशीनगर लापरवाही पर गिरी गाज:  उप निरीक्षक मोहन यादव लाइन हाजिर

कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…

“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”
“गौ-तस्करी का इनामी शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: 25 हजार का वांछित रिजवान नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार”

कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…

दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा
दूध के ड्रम में छिपी शराब! कुशीनगर में दूधिया बन तस्करी, बरवापट्टी पुलिस का बड़ा खुलासा

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking