News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर:- स्वास्थ्य बीमा की योजना जाति-धर्म से ऊपर उठ कर मुहैया करा रही सरकार:- योगी आदित्यनाथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2021  |  3:16 PM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर:- स्वास्थ्य बीमा की योजना जाति-धर्म से ऊपर उठ कर मुहैया करा रही सरकार:- योगी आदित्यनाथ WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर :- शनिवार को महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की वजह से हर जरूरतमंद को आवास, शौचालय व गरीबों को ग्रीन एनर्जी के रूप में एलपीजी की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना जो महामानव दीनदयाल जी ने देखा था वह विगत 7 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है इसमें सभी योजनाओं का आधार केवल संपन्न समाज ही नहीं बल्कि अंतिम पायदान पर खड़ा हर व्यक्ति होना चाहिए। आयुष्मान योजना में जनता को 5 लाख तक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा जाति धर्म से ऊपर उठ कर दी जा रही है जिसमें मजहब या क्षेत्र नहीं देखा जाता है। वैश्विक कोरोना महामारी में ऐसे विभिन्न लोक हितकारी कार्यक्रम प्रारंभ हुए जिसमें सरकार के मानवीय चेहरे का देश व विदेश में प्रशंसा की गई। वर्ष 2020 ( मई- नवंबर ) के दौरान देश के 80 करोड़ लोग जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश से 15 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा मुहैया कराई गई। दीनदयाल जी की जयंती पर हर ब्लॉक में गरीब कल्याण योजना का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिव्यांगों को उपकरण तथा कृषकों को कृषि यंत्र वितरित किए जा रहे हैं जिसके माध्यम से एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी व दीनदयाल जी का सपना साकार होगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बच्चा पांडे, क्षेत्रीय मंत्री जनार्दन तिवारी, महापौर सीताराम जायसवाल,पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव समेत अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के समस्त पदाधिकारी मुख्यतः महामंत्री दुर्गेश कोरी, उपाध्यक्ष राजेश पासवान,लोकेश पासवान,अनिल सोनकर,अखिलेश कुमार,मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन ने भी अपने श्रद्धा सुमन महामानव के चरणों में अर्पित किए!
भवदीय

आपके लिए और..- कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking