कसया, कुशीनगर। होलिकोत्सव के पावन मौके पर थाई श्रद्धालु और भिक्षु तथागत बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर होली खेलकर भारत – थाईलैंड सम्बन्धों को मजबूती का संदेश देंगे।
बुधवार को बनारस से पहुँच रहा 30 सदस्यीय दल अपने ग्रुप लीडर सुश्री चनीटा कल्यानमित्रा की अगुआई में थाई मोनेस्ट्री व मुख्य मंदिर में पूजन अर्चन करेगा और थाई मन्दिर परिसर में भारतीय परम्परा के मुताबिक होली खेलेंगे। इनके स्वागत को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी भी की गई है। यह दल 4 मार्च से 11 मार्च तक भारत में रहेगा। उक्त जानकारी टूरिस्ट गाइड मनोज कुमार प्रजापति ने देते हुए होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलन, भाईचारे और प्रेम के त्यौहार होली खेलने को लेकर थाई श्रद्धालु उत्सुक हैं। बता दें कि दुनिया के विभिन्न देशों में होली खेलने की परम्परा है।
बौद्ध राष्ट्रों थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया, मारिसस, त्रिनिदाद, अफ्रीका, नेपाल सहित अन्य देशों में होली अपने अंदाज में लोग मनाते हैं। होली में लोग अपने तरीके से रंग, गुलाल, अबीर या पानी, फूलों, इत्र से खेलते हुए इस पर्व का आनन्द लेते हैं।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…