News Addaa WhatsApp Group Join करें

नेबुआ नौरंगिया: दरोगा पर ट्राली चालक पर बेरहमी से पिटाई का आरोप,सड़क जाम, निरीक्षक की सूझ-बूझ से मामला हुआ शांत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2021  |  6:45 PM

1,441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नेबुआ नौरंगिया: दरोगा पर ट्राली चालक पर बेरहमी से पिटाई का आरोप,सड़क जाम, निरीक्षक की सूझ-बूझ से मामला हुआ शांत!

पिपरा बाजार/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप एक एस आई ने गन्ना ले कर मिल जा रहे ट्राला चालक को रोककर बुरी तरह पिटाई कर दी।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों के साथ ट्राला चालको ने एन एच जाम कर दिया।सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष ने समझाबुझा व कार्यवाही का आश्वासन दे लगभग आधे घंटे बाद जाम खुलवा यातायात बहाल करवाया।हालांकि एस आई के करतूत की हर जगह निंदा हो रही है।
थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर के समीप स्थित तौल कांटे से गन्ना लोड कर थानाक्षेत्र कोतवाली पडरौना के चिरईहवा निवासी सुभाष पुत्र दहारी पिपराइच चीनी मिल जा रहा था कि दिन के 3 बजे के करीब स्थानीय थाने पर तैनात एस आई अजय कुमार सिंह ने उसे रोक कर कागजात की मांग की।उसने कुछ समय मांगा जिस पर तमतमाये दरोगा ने पेट्रोल पंप से आगे उसे रोक कर डंडे व घुसे से बुरी तरह पिटाई की,घटना को देख रही ग्रामीण महिलाओं के प्रतिवाद के बाद दरोगा नौरंगिया की तरफ बढ़ लिए जहाँ लोगो के अनुसार सरस्वती देवी महाविद्यालय से लड़कियों के साथ वात करते लौट रहे एक छात्र को रोक कान मरोड़ी,फिर डंडे से प्रहार करना शुरू किया तब तक कुछ लोग पहुंच गए इसी बीच दरोगा के पॉकेट से एक शराब की बोतल गिर कर फुट गई जिसे देख लोगो का गुस्सा भी फुट पड़ा हालांकि बाद में उनकी बाइक वापस कर उन्हें जाने दिया। चालक की पिटाई से अन्य चालक आक्रोशित हो गए व ग्रामीणों के साथ एन एच 28 बी को लक्ष्मीपुर के समीप लगभग साढ़े 3 बजे के करीब जाम कर दिया जिसमें एस डी एम खड्डा भी फंस गए।सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने घायल का उपचार कराने व दरोगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने का आश्वासन दे लगभग आधे घंटे बाद जाम खुलवा यातायात बहाल करवाया।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि सभी विंदुओं की जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking