News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर तहसील प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2021  |  7:31 PM

1,006 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर तहसील प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा हुआ सक्रिय! WhatsApp
Responsive image

संजय पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
खड्डा/कुशीनगर।प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर तहसील प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमा काफी सक्रिय हो गया है। एसडीएम व तहसीलदार ने तहसील परिसर में सहज संचालकों तथा छितौनी पीएचसी पर कोटेदारों के साथ बुधवार को बैठक कर अब तक वंचितों को अभियान चलाकर गोल्डेन कार्ड बनवाने की अपील की।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार व तहसीलदार डा.एसके राय ने तहसील परिसर में क्षेत्र के सहज केन्द्र संचालकों की बैठक करते हुए परिवार के लिए जारी आईडी के आधार पर अधिक से अधिक लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। एसडीएम ने कहा कि आयुष्मान योजना गरीबों, निर्धनों के लिए लाभकारी स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज निश्चित है। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रभु कुमार, कृषि रक्षा इकाई के रोशनलाल, संजय जायसवाल, विजय गुप्ता, सुनील कुशवाहा, अखिलेश कुमार यादव, अनुज कुमार गुप्ता, नागेंद्र कुशवाहा, अखिलेश शर्मा, धर्मपाल कुशवाहा, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसीप्रकार छितौनी नगर पंचायत में महिला चिकित्सालय पर उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार, तहसीलदार डा. एस.के.राय, एआरओ रविन्द्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रभु के साथ कोटेदारों संग बैठक कर गोल्डेन कार्ड बनाने को लेकर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक गोल्डेन कार्ड बनवाने की अपील की। बताते चलें कि इस अभियान में पीएचसी व न्यू पीएचसी पर कार्ड बनाने के लिए तिथिवार कैम्प लगाया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.प्रभु कुमार ने बताया कि लगभग 20,000 परिवारों के लक्ष्य के सापेक्ष 5200 परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनना शेष है। इन सभी का कार्ड अभियान चलाकर बनाया जाएगा। इस दौरान फिरोज अख्तर, शंकर प्रसाद, रूदल प्रसाद, सुरसती देवी, रामनरेश गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, निर्मला देवी, प्रेमलाल जायसवाल, एस.के तिवारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking