Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

पालघर● रेलवे पुलिस ने मनाई “महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस”.।

Omprakash Dwivedi
Reported By: Omprakash Dwivedi
Jan 3, 2023, 12:15 AM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पालघर.। पुलिस आयुक्त रेलमार्ग मुंबई कार्यालय की ओर से जारी  मुंबई /कार्या / जाक्र /मासंशा /317/2022 दिनांक 20/11/2022 अधिसूचना के अनुसार पश्चिम रेलवे के पालघर रेलवे स्टेशन थाना परिसर में महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस (रेझिंग डे) ध्वजादर्पण दिन सोमवार को बड़ा ही धुमधाम से मनाया गया.।


महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस (रेझिंग डे) के अवसर पर 02.01.2023 दोपहर साढे बारह बजे से पालघर रेलवे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश रणधीर के मार्गदर्शन म़ें आयोजित कार्यक्रम के दौरान बैनर लेकर रेलवे पुलिस कर्मियों की ओर से स्टेशन परिसर में पैदल यात्रा का आयोजन किया गया.। इसके पूर्व सर्व प्रथम वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश रणधीर की ओर से महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभेच्छा देते हुए इस महत्वपूर्ण रेझिंग डे ध्वजादर्पण दिन की विशेष जानकारी प्रस्तुत करते सभी पुलिस कर्मियों से कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी व सतर्कता बरतने का संदेश देते हुए नागरिकों के प्रति पुलिस की छवि को ऊँचा करने में महत्वपूर्ण योगदान देने की अभिलाषा जताई.।


पालघर रेलवे पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहा.पु.फौजदार मोरे,गोपनीय शाखा के पुलिस नाईक मोर समेत 6 अन्य पुलिसकर्मी व 6 होमगार्ड्स भी सम्मिलित रहे.।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi