News Addaa WhatsApp Group Join करें

पालघर●तलासरी पुलिस ने महज 24 घंटे में अपहर्ता के चंगुल से नाबालिग को मुक्त कराया.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 10, 2023  |  10:08 PM

932 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●तलासरी पुलिस ने महज 24 घंटे में अपहर्ता के चंगुल से नाबालिग को मुक्त कराया.।

पालघर.| जिले की तलासरी पुलिस ने नाबालिग के दर्ज अपहरण के मामले को महज 24 घंटों के दरमियान खुलासा करते अपहर्ता के चंगुल से बालक को मुक्त कराते अपहरण का राजफाश कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय पालघर से मिली जानकारी के अनुसार तलासरी थाने में सोमवार 09.01.23 क़ो सुबह एक फरियादी द्वारा उसके आठ वर्षीय बालक का जिला परिषद शाला रायातपाडा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईको कार से तुम्हारी मौसी बुलाई है बहाने बनाकर अपहृत किये जाने की दी गयी तहरीर पर मु.सं.04/2023 भादवि की धारा 363 में दर्ज करायी गयी.। जिसकी विवेचना वरिष्ठों को जानकारी सौपते हुए शुरू की गयी.।


बताया जाता है संगीन जुर्म की जानकारी मिलते ही पालघर पुलिस अधिक्षक बालासाहेब पाटिल के दिशानिर्देश पर अपर पुलिस अधिक्षक पंकज शिरसाठ व पुलिस उपाधीक्षक डहाणू के मार्गदर्शन में तलासरी थानाध्यक्ष अजय बसावे ने ताबड़तोड़ पुलिस दस्ता बनाकर छानबीन शुरू कर दी.। प्रथमदृष्टया जांच में फरियादी के इर्दगिर्द से मिले सुराग में ज्ञात हुआ कि उसके बहन से एक युवक का काफी दिनों से प्रेमप्रलाप चल रहा था। लेकिन बाद में बात शादी तक पहुँची तो साफ शब्दों में बड़े भाई ने इंकार क्या किया सबक सिखाने व दबाव बनाने के लिए आरोपी ने बच्चे की अपहरण की बड़ी साजिश रच डाली.। लेकिन तलासरी पुलिस कहा मानने वाली उसने जाल बिछाया और महज 24 घंटों में ही सिलवासा ईलाके से अपहर्ता को मय नाबालिग के साथ धर दबोचा है।


तलासरी पुलिस की यह बड़ी कारवाई थानाध्यक्ष अजय बसावे की निगरानी में उपनिरीक्षक उमेश रोठे
,भाऊ गायकवाड़,गावित, स.फौ.
उमतोल,पु.हवा.चंद्रकांत सुरुम,
जी.एम.धोड़ी म.पु.नि. एस.एस.महाली की टीम द्वारा की गयी है।आगे की विवेचना पु.उपनिरीक्षक उमेश रोठे द्वारा की जा रही है.।

आपके लिए और..- श्रावण सोमवार पर  अलर्ट: यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस का सख्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप
पथरी के ऑपरेशन के 10 दिन बाद युवक की मौत, अस्पताल में फूटा परिजनों का गुस्सा; गलत इलाज और लापरवाही का आरोप

कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…

प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
प्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…

विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा
विशाल भंडारे के साथ साथ संपन्न हुआ हनुमान कथा

120 यजमानों ने किया सवालाख रुद्राभिषेक अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सावन माह के प्रारंभ में कथावाचक पं०अशुमानचार्या…

रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रास्ते में निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में गांव के सार्वजनिक रास्ते पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking