साखोपार/कसया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात के पुलिसकर्मियों द्वारा कुहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पडरौना और कसया के विभिन्न चौराहों पर वाहनो में रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया।
वाहन चालकों को यातायात नियमो से संबंधित हैंडबिल्स /पर्चे देकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमो के पालन हेतु जागरूक किया गया।यातायात कर्मियों द्वरा दुर्घटना बाहुल्य स्थानो का भ्रमण कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का विश्लेषण किया जा रहा है जिससे सड़को पर होने वाली घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु अन्य आवश्यक कदम उठाए जा सके। साथ ही शहर में निर्धारित नव चिन्हित पार्किंग स्थलों से ही वाहनो का संचालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु वाहन चालकों को निर्देशित किया जा रहा है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…