News Addaa WhatsApp Group

पालघर●बोईसर पुलिस द्वारा धरे गये दो शातिर चोरों ने किया कई चोरियों का खुलासा.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Sep 16, 2021  |  4:03 PM

1,359 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पालघर●बोईसर पुलिस द्वारा धरे गये दो शातिर चोरों ने किया कई चोरियों का खुलासा.।

पालघर.। जिले के बोईसर पुलिस ने देर रात गये दुकानों व घरों में चोरी की बरदात में शामिल दो ऐसे शातिर चोरों को धरा है जो चोरी को अंजाम देने से पूर्व उस जगह का बड़े चालाकी से पहले मुआइना करते थें। बोईसर पुलिस के सामने गुनाह कबूल कर चुके चोरों ने चोरी के कई मामले का खुलासा किया है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


प्राप्त समाचार के अनुसार बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुरेश कदम द्वारा आये दिन हो रहे चोरियों की घटनाओं को लेकर अधिनस्थों से कड़ी कारवाई की सख्त हिदायत के बाद पुलिस द्वारा तेजी से बरदातों को अंजाम देने वालों की तलाश शुरू हो गयी थी। जिसके फलस्वरूप बोईसर पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक शरद सुराडकर की टीम ने मुखबिरों के जरिए दो नौजवान शातिर चोरों को धरा है जिन्होंने पुलिस के सामने आधा दर्जन से उपर दुकानों और घरों में चोरी की बरदात करने का
जिम्मेदारी ली है।


पुलिस उपनिरीक्षक सुराडकर के साथ कड़ाई से पूछताछ में चोरी के बरदातों के बारे में राजफाश करते चोरों ने औद्योगिक शहर बोईसर के यशवंत श्रृष्टि ईलाके समेत महेन्द्रा पार्क के दुकानों ताला तोड़कर चोरी किये जाने का बात कबूला है।
बोईसर पुलिस द्वारा धरे गये शातिर चोरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू की गयी तथा दोनों को अब जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking