कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से प्रभावित होकर गौतम बुद्ध पौधशाला कुशीनगर के संचालक रणविजय सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र को पेंडुलम अशोक के दो पौधे भेंट किये, जिसे कुशीनगर के समीप पकवाइनार भर टोली स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश शुक्ल की देख रेख में लगाया गया।
इस अवसर पर शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, चंदन, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। सभी ने पौधशाला संचालक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…