News Addaa WhatsApp Group

बिहारियों को लेकर 15 मई को पालघर से पटना दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

May 13, 2020  |  4:11 PM

1,929 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बिहारियों को लेकर 15 मई को पालघर से पटना दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन।

पालघर। लाँकडाऊन में मजबूर मजदूरों को लेकर 15 मई शुक्रवार दोपहर को पालघर से पटना राजेन्द्र नगर के लिए श्रमिक स्पेशल बिहारियों को लेकर दौड़ने वाली है।इसके लिए बिहार शासन के साथ महाराष्ट्र शासन और रेल मंत्रालय की हरी झंडी मिलने की खबर आ रही है।

     बताया जा रहा है कि 16 सौ प्रवाशी यात्रियों को लेकर जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में ज्यादातर संख्या औद्योगिक शहर बोईसर के मजबूर मजदूरों की रहेगी। यात्रा के आवेदन करने वाले प्रवाशियों को पश्चिम रेलवेज की ओर से सूचना(मैसेज) आना शुरू हो गया है। जिन प्रवाशियों को मैसेज नही आया है उन्हें  ट्रेन की यात्रा का अधिकार नही रहेगा
नव अभ्युदया फाऊंडेशन का दावा यात्रा है निःशुल्क●

         मजबूर मजदूर बिहार प्रवाशियों की यात्रा को लेकर संजीदगी से पहले दिन से फालोअप कर रहे एनजीओ नव अभ्युदया फाऊंडेशन के राष्ट्रीय सचिव संजय ठाकुर बताते है कि काफी प्रयास के बाद तमाम बिहार प्रवाशियों की आवेदन नियमानुसार तैयार कराते हुए शासन से अवगत कराने के बाद शुभ यात्रा की आखिर हरी झंडी मिली है। स़ंजय ठाकुर के अनुसार औद्योगिक शहर बोईसर प. टीवीएम ग्राऊंड टांकी नाका पर सुबह 7 बजे बिहार प्रवाशियों को इकट्ठा होना है। वहां से प्रशासन के सहयोग से निःशुल्क बसों के जरिए पालघर रेलवे स्टेशन पहुचाया जायेगा। यहां स्वास्थ्य परिक्षण के उपरांत नियमानुसार ट्रेन के अंदर उचित स्थान मिलेगा। यह प्रवाशी श्रमिक स्पेशल ट्रेन यात्रा बिल्कुल निःशुल्क है। यात्रा के नाम पर कोई पैसा खर्च नही करना है। यद्यपि एनजीओ नव अभ्युदया के अनुसार कोई यात्रा भत्ता का म़ांग करता है तो उसका विडिओ तैयार करें ओर एनजीओ को जरूर सौपे। जिससें शासन को अवगत कराया जा सकें। आपके मंगलमयी यात्रा के लिए पालघर वाशी सदैव कामना कर रहे है।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking